Logo
May 3 2024 09:38 AM

भाजपा ने चार राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए कैबिनेट मंत्रियों को सौंपी जिम्मेदारी

Posted at: Feb 2 , 2021 by Dilersamachar 9564

दिलेर समाचार, नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी ने कई राज्यों में अप्रैल-मई में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के मद्देनजर शीर्ष नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है. भाजपा ने पार्टी के नेताओं नरेंद्र सिंह तोमर, जी किशन रेड्डी, प्रल्हाद जोशी और अर्जुन राम मेघवाल को क्रमशः असम, तमिलनाडु, केरल और पुदुचेरी के चुनाव प्रभारियों के रूप में नियुक्त किया है. इसके अलावा पश्चिम बंगाल में पहले से ही भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के कंधों पर चुनाव का प्रभार है.

अप्रैल-मई में असम, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी के अलावा पश्चिम बंगाल में भी विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. इसमें से असम में भाजपा की सरकार है और तमिलनाडु में भाजपा की गठबंधन सहयोगी पार्टी एआईएडीएमके सत्ता में है. इन चुनावों में भाजपा का सबसे ज्यादा फोकस पश्चिम बंगाल पर है, यहां उसने 200 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया है. इसके अलावा पार्टी के कद्दावर नेता चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के लिए लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं. इसके अलावा पुडुचेरी में कांग्रेस की सरकार है वहीं केरल में पिनारई विजयन के नेतृत्व में वाम मोर्चा सत्ता में है. ऐसे में इन राज्यों में फोकस करने के लिए भाजपा ने केंद्रीय मंत्रियों को चुनाव का प्रभार सौंपा है.

ये भी पढ़े: India-Sri Lanka: श्रीलंका ने भारत को दिया धोखा, बड़ी रणनीतिक पोर्ट डील कर दी रद्द

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED