Logo
April 27 2024 07:25 PM

सड़क दुर्घटना में चार की मौत, दो घायल

Posted at: Sep 22 , 2018 by Dilersamachar 10019

 दिलेर समाचार,उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक कार की एक खड़े ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।सिविल लाइन्स थाना के एसएचओ डी के त्यागी ने बताया कि शुक्रवार की रात यह दुर्घटना वहेलना गांव के नजदीक कम दृश्यता के कारण हुई। कार में सवार लोग दिल्ली से रुड़की जा रहे थे।त्यागी ने बताया कि घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मृतकों की पहचान दानिश, उसकी बहन रूबी, ट्रक चालक मोहम्मद वसीम और सहायक भूरे के रूप में हुई है।

ये भी पढ़े: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड से रविवार को करेंगे आयुष्मान भारत का शुभारंभ

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED