Logo
May 11 2024 08:52 AM

हांग कांग ने चीन के साथ नयी तेज गति रेल लिंक की शुरूआत की

Posted at: Sep 22 , 2018 by Dilersamachar 9740

दिलेर समाचार, हांग कांग, 22 सितंबर (एपी) हांग कांग ने चीन के साथ नयी तेज गति रेल लिंक की शनिवार को शुरूआत की जिससे यात्रा समय में बेहद कमी आएगी। बहरहाल, इससे अर्ध स्वायत्त चीनी क्षेत्र में बीजिंग के बढ़ते प्रभाव पर चिंताएं बढ़ गईं हैं।इस रेल लिंक के निर्माण में आठ साल से अधिक का समय और 10 अरब डॉलर से अधिक की राशि लगी है। इसका मकसद रोजाना 80,000 से अधिक यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाना है।

 

कुछ विपक्षी सांसदों का तर्क है कि यह मूल कानूनों का उल्लंघन होगा। ब्रिटेन के शासन से 1997 में चीन के अधीन आने के बाद हांग कांग के मिनी संविधान के तहत उसका अपना कानूनी तंत्र है और नागरिक स्वतंत्रताएं हैं। ।

यह संविधान हांग कांग में लोगों को बोलने की आजादी और सभा करने की आजादी देता है। बहरहाल, उनका लगातार उल्लंघन होता है। रक्षा, विदेश मामले और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कानूनी मामले बीजिंग देखता है। ।

ये भी पढ़े: महान साहित्यकार रामानुजन के अप्रकाशित लेखनों को संकलित करने वाली किताब अगले साल आयेगी

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED