Logo
May 18 2024 04:28 PM

दिल्ली में दो गुटों की मारपीट में एक व्यक्ति की मौत

Posted at: Nov 2 , 2023 by Dilersamachar 9598

दिलेर समाचार, नई दिल्ली। नंगली सकरावती इलाके में एक गोदाम में दो गुटों के बीच हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोग घायल भी गए हैं। पुलिस ने बताया कि घटना रविवार की रात को हुई थी, जिसमें धर्मेंद्र (33) की मौत हुई है।

सोमवार को पुलिस ने जानकारी दी कि दिल्ली के एक गोदाम में दो गुटों में मारपीट हो गई, जिसमें तीन लोगों को चोटें आईं। इसके बाद तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर एक फैक्ट्री कर्मचारी ने दम तोड़ दिया। दो अन्य लोगों का इलाज चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक, एक व्यक्ति को चोरी के लिए गोदाम में घुसने के संदेह में एक वहां मौजूद कर्मचारियों ने पकड़ लिया था। कुछ समय बाद एक और गुट आ गया और आरोप लगाया कि उस व्यक्ति को पीटा जा रहा है। इसी के साथ गोदाम के कर्मचारियों के साथ झगड़ा किया, जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस स्टेशन नजफगढ़ में आईपीसी की धारा 302, 307, 147, 148 और 149 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच चल रही है।

ये भी पढ़े: केजरीवाल सरकार के मंत्री के घर 22 घंटे तक चली ED की रेड

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED