Logo
April 26 2024 02:00 PM

Rafael deal : अपने ही जाल में फंसे राहुल, भड़का आक्रोश

Posted at: Dec 16 , 2018 by Dilersamachar 9816

दिलेर समाचार, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट से राफेल डील पर मिली राहत के बाद केंद्र में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर चौतरफा हमला बोल दिया है। एक तरह जहां भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राफेल सौदे पर कांग्रेस के आरोपों को झूठ बताया, वहीं शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री विजय गोयल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में जबरदस्त प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं, कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के राफेल सौदे को लेकर गलतबयानी पर माफी की भी मांग की।

गौरतलब है कि राफेल मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले में प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने बृहस्पतिवार को कहा कि वायुसेना को राफेल लड़ाकू विमानों की जरूरत है। तीन सदस्यीय पीठ ने फैसला सुनाते हुए कहा कि लड़ाकू विमानों की खरीद की प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने का कोई कारण नहीं है। शीर्ष न्यायालय ने कहा कि कीमतों के तुलनात्मक विवरण पर फैसला लेना अदालत का काम नहीं है।

ये भी पढ़े: आज लेंगे 3 राज्‍यों में कांग्रेस के नव निर्वाचित मुख्‍यमंत्री शपथ

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED