Logo
April 26 2024 10:01 AM

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन इंदौर के शॉपिंग मॉल में 9 साल की बच्ची से रेप

Posted at: Mar 9 , 2018 by Dilersamachar 9903

दिलेर समाचार, इंदौर: इंदौर के स्थानीय शॉपिंग मॉल में नौ वर्षीय लड़की से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने गेमिंग जोन के कर्मचारी को गिरफ्तार किया है. इस घिनौनी वारदात को गुरुवार को अंजाम दिया गया, जब दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा था.

पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) हरिनारायणाचारी मिश्रा ने आज बताया ​कि शहर के एमजी रोड स्थित शॉपिंग मॉल ट्रैजर आइलैंड के गेमिंग जोन के कर्मचारी अर्जुन राठौर (19) पर आरोप है कि वह नाबालिग लड़की को कल जबरन एक कोने में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. लड़की अपने परिवार के साथ शॉपिंग मॉल गयी थी और वारदात के वक्त गेमिंग जोन में थी.

उन्होंने बताया कि लहूलुहान लड़की ने जब अपनी मां को आपबीती सुनायी, तो आक्रोशित परिजनों और शॉपिंग मॉल में मौजूद लोगों ने गेमिंग जोन के कर्मचारी की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया.


मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 376 (दुष्कर्म) के साथ लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पाक्सो) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
 

ये भी पढ़े: गौरी लंकेश हत्याकांड में पहली गिरफ्तारी, गैरकानूनी हथियारों का सौदागर पकड़ा गया

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED