Logo
May 9 2024 04:55 AM

दिल्ली की बवाना सीट के उपचुनाव में आम आदमी पार्टी उम्मीदवार ने भारी बढ़त बनाई..सत्रह राउंड की काउंटिंग के बाद आप के राम चंद्र बारह हज़ार वोटों से आगे..

Posted at: Aug 28 , 2017 by Dilersamachar 9703


  दिलेर समाचार, बवाना विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की दसवें दौर की मतगणना के बाद कांग्रेस अपने प्रतिद्वंदी आम आदमी पार्टी और बीजेपी से आगे चल रही है। मिली सूचना के अनुसार कांग्रेस को अब तक 19387, आप को 19095 और बीजेपी को 14136 वोट मिले हैं। यहां से कांग्रेस के सुरेन्द्र कुमार, आम आदमी पार्टी के राम चंद्र और बीजेपी के वेद प्रकाश खड़े हैं। वेद प्रकाश पहले यहां से आप के विधायक थे लेकिन बाद में वह बीजेपी में शामिल हो गए। इसी वजह से यहां उप-चुनाव करवाना पड़ा।मतगणना आज सुबह आठ बजे शुरू हुई। कांग्रेस को यह चुनाव जीत कर विधानसभा में खाता खोलने की उम्मीद है। पार्टी का वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में पूरी तरह सफाया हो गया था। 70 सदस्यीय विधानसभा में आप के 65 और भाजपा के चार विधायक हैं। बवाना सीट से सुरेंद्र कुमार पहले तीन बार विधायक चुने जा चुके हैं। वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में यह सीट वेद प्रकाश ने आप के टिकट पर जीती थी। इस साल मार्च में उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और आप का साथ छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गए थे। बवाना सीट पर उपचुनाव 23 अगस्त को हुआ था और उस समय केवल 45 फीसदी मतदान हुआ था। 

ये भी पढ़े: विश्व चैंपियन बनने का सपना टूटा, फाइनल में हार गईं पीवी सिंधु

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED