Logo
May 10 2024 06:38 AM

इन राज्यों में राष्ट्रपति ने की राज्यपालों की नियुक्ति

Posted at: Sep 30 , 2017 by Dilersamachar 9855
दिलेर समाचार, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश के चार राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है. साथ ही केंद्रशासित प्रदेश अरुणाचल प्रदेश मंे भी नए उपराज्यपाल को नियुक्त किया गया है. सत्यपाल मलिक को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है. प्रोफेसर जगदीश मुखी असम के राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं.

म्यांमार मे मिली हिंदुओं की सामूहिक कब्रें, दोषियों को किया जाएगा दंडित

ये भी पढ़े: रोहिंग्या से देश की सुरक्षा को है खतरा:मोहन भागवत

वहीं गंगा प्रसाद को मेघालय का राज्यपाल बनाया गया है. बीडी मिश्रा को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है. एडमिरल (रिटायर्ड) देवेंद्र कुमार जोशी केंद्रशासित प्रदेश अंडमान निकोबार के लेफ्टिनेंट गवर्नर होंगे.

बनवारी लाल पुरोहित तमिलनाडु के राज्यपाल बनाए गए हैं. अभी तक तमिलनाडु के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. विद्यासागर राव संभाल रहे थे. 

ये भी पढ़े: शिरोमणि अकाली दल के मंत्री का इस्तीफा, बलात्कार का मामला दर्ज

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED