Logo
April 26 2024 03:24 PM

फेंगशुई टिप्स से कम कर सकते है नकारात्मक ऊर्जा

Posted at: Aug 19 , 2018 by Dilersamachar 10000

दिलेर समाचार,यह तो हम सभी जानते हैं कि फेंगशुई मुख्य रूप से चीन का वास्तु शास्त्र सिद्धांत है लेकिन इसका महत्व और पालन दुनिया के कई देशों में किया जाता है। फेंगशुई की मानें तो 3 ऐसी चीजें हैं, जिनकी वजह से घर-परिवार या दुकान आदि पर नेगेटिविटी आती है।
आइए बताते हैं कि कौन से हैं वह 3 कारण जिससे घर-दुकान पर फैलती है नेगेटिव एनर्जी : –

 

#1 बीमारियां

ध्यान रहें कि बीमारियां न सिर्फ आपके शरीर को कमजोर बनाने का काम करती हैं, बल्कि घर की सुख-शांति में भी यह बाधा बनती हैं। जिस घर के लोग ज्यादातर बीमार रहते हैं, ऐसी जगह पर फैंगशुई की नज़र से इसे वास्तु दोष माना जाता है। यह सत्य है कि बीमारियों की वजह से घर-परिवार में नेगेटिविटी रहती है और कई परेशानियों का कारण भी यह धीरे-धीरे बनती चली जाती है। इसलिए, घर के वास्तु दोष को अगर दूर करना चाहते हैं तो सबसे पहले आप खुद को बीमारियों से बचाएं।

#2 गंदगी

वहीं, गंदगी को भी फैंगशुई में सबसे बड़ा वास्तु दोष माना जाता है। जिस घर या दुकान में या उसके आस-पास गंदगी रहती है, वहां हमेशा गरीबी रहती है। बता दें कि ऐसी जगह पर कभी भी धन नहीं टिकता है। साथ ही इसकी वजह से कई नुकसानों का भी सामना करना पड़ सकता है। यही नहीं, व्यापार में वृद्धि करने के लिए दुकान और उसके आस-पास की जगह को साफ रखना बहुत जरूरी है।

#3 अंधेरा

जिस घर या फिर दुकान में ज्यादा समय अंधेरा रहता है, वहां वास्तु दोष माना जाता है। कई लोगों को शाम के समय घर की लाइट या खिड़की-दरवाजे बंद करके रखने की आदत होती है। जान लें कि ऐसा करने की वजह से घर और व्यापार पर बुरा असर पड़ता है और साथ ही साथ नकारात्मकता भी बढ़ती है। कोशिश करें कि आप इस आदत को तुरंत छोड़ दें।

ये भी पढ़े: 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका लगने वाला है : अरविंद केजरीवाल

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED