Logo
April 27 2024 08:53 AM

इन राशियों के लिए शेयर मार्केट में आज पैसा लगाना लाभदायक है, जानिए

Posted at: Dec 1 , 2017 by Dilersamachar 9664

दिलेर समाचार, दैनिक राशिफल को जानिए। आपको हर तरह की समस्याओं का समाधान यहां पर मिलेगा। आपकी राशि आपके जीवन में बहुत प्रभाव डालती है। जब आप कोई काम करने जाते है आपकी राषि से ही इसके सही या गलत परिणाम आते है।

ज्योतिषानुसार भविष्य जानने का सबसे सटीक तरीका राशिफल होता है। माना जाता है कि राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं।

तो चलिए जानते हैं आपका राशिफल आप के प्यार, व्यापार, कारोबार और स्वास्थ्य आदि के बारे में क्या कहता है,जानते हैं ज्योतिषाचार्य प्रमोद मिश्रा जी से...

 

मेष राशि

आज आपके कार्यस्थल का परिवर्तन हो सकता है। आपकी योजनाए सभी फलीभूत होंगी। अगर आप कोई काम करते है तो आपको किसी श्रेष्ठजन से सलाह लेना जरूरी है। आपका स्वास्थ थोड़ा सा खराब रहेगा।

वृष राशि

आज आपकी न्यायिक व्यवस्था कुछ गड़बड़ हो सकती है और आपके विपक्ष में निर्णय हो सकता है लेकिन धर्म और सच आपके साथ रहेगा। आपको धन की प्राप्ति होगी और विरोधी तनाव पैदा कर सकते है।

 

मिथुन राशि

जल्दबाजी आपको बिल्कुल नहीं करनी है। वाहन और मशीनों को लेकर चिंता बनी रहेगी और आपको क्रोध में नियंत्रण रखना है। कुंसगति से आपको हानि होगी और आलस्य आप पर हावी हो सकता है।

 

कर्क राशि

आज आपको राजकीय सहयोग मिलने वाली है। आपकी व्यस्तता कुछ ज्यादा ही रहेगी। आपको जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा और धनार्जन भी होगा। किसी जोखिम को लेने से बचें।

 

सिंह राशि

आज आपका दिन काफी अच्छा है। आज आप धन संबंधी जो भी काम करेगे वो सफल होगे। आप जो उन्नति के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे वो आज आपकी पूरी होगी। उन्नति के मार्ग खुलेगे।

 

कन्या राशि

आज आपके रचनात्मक कार्य सफल रहेगे और आपकी यात्रा मनोरंजक रहेगी। आज आप स्वादिष्ठ भोजन का आनंद लेने वाले है। आपका मन प्रसन्न रहेगा क्योंकि आज आपका दिन काफी अच्छा है।

 

तुला राशि

आज आपको कोई बुरी सूचना मिल सकती है। आपको लेन देन में सावधानी रखनी है। आज आप क्रोधित हो सकते है। आपको विवाद और जोखिम में पड़ने से बचना है।

 

वृश्चिक राशि

आज आपको मेहनत का फल मिलेगा। आज आपकी घर हो या बाहर हर जगह परख व पूछ होगी। आपको आज जमानत में अपनी संपत्ति देनी पड़ सकती है। धन का लाभ होगा। कोई आपका अपमान भी कर सकता है।

 

धनु राशि

अगर आप आज कोई काम उत्तेजना से करते है तो आप नुकसान उठाएंगें। आपको आज उत्साहवर्धक खबर भी मिल सकती है। आपका दिन आज अच्छा है पर कुछ बुरे संयोग है। आज आपका व्यवसाय अच्छा रहेगा।

 

मकर राशि

आज आपके भाग्य से आपका प्रयास सफल रहेगा। आपकी बेरोजगारी भी दूर होगी। आज आप नवीन वस्त्र व अभूषण खरीद सकते है।

 

कुंभ राशि

आज आपका दिन जोखिम भरा बीतेगा और आपको मन की परेशानी रहेगी। आपके दाहिने हाथ में आज चोट लग सकती है, सावधान रहें।

 

मीन राशि

आपकी आज डूबी हुई रकम वापस मिल सकती है। अगर आप शेयर मार्केट में कोई रकम डालना चाहे तो आप डाल सकते है। आपको स्वास्थ का खराब रहेगा पर कुछ धन आने के योग है। आपको एक वृक्ष लगाकर 40 दिन जल देना है

ये भी पढ़े: अगर आप भी करते हैं घर में CFL का प्रयोग तो जरूर पढ़ लें ये खबर

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED