Logo
April 26 2024 11:59 PM

आईपीएल 2018: के एल राहुल के अर्धशतक ने तोड़ी दिल्ली की कमर, पंजाब 6 विकेटों से जीता

Posted at: Apr 8 , 2018 by Dilersamachar 9946

दिलेर समाचार, मोहाली 

ये भी पढ़े: कावेरी जल विवाद के बीच चेन्नई में IPL मैचों का आयोजन शर्मनाक: रजनीकांत

मोहाली। केएल राहुल की आईपीएल इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी और करूण नायर के अर्द्धशतक से किंग्स इलेवन पंजाब ने रविवार को आईपीएल 2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स पर आसान जीत दर्ज की। दिल्ली ने 7 विकेट पर 166 रन बनाए। जवाब में किंग्स इलेवन ने 7 गेंद शेष रहते 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया।

राहुल ने अमित मिश्रा की गेंद पर चौका लगाया और मात्र 14 गेंदों में फिफ्टी पूरी की। यह आईपीएल इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड संयुक्त रूप से यूसुफ पठान और सुनील नरेन के नाम पर था, जिन्होंने 15-15 गेंदों में अर्द्धशतक बनाए थे। मयंक अग्रवाल 7 रन बनाकर मॉरिस के शिकार बने। राहुल की पारी पर बोल्ट ने विराम लगाया। वे 16 गेंदों पर 6 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 51 रन बनाकर शमी को कैच दे बैठे। युवराज 12 रन बनाकर तेवटिया के शिकार बने। नायर ने क्रिस्टियन की गेंद पर छक्का लगाकर फिफ्टी पूरी की। क्रिस्टियन ने नायर को आउट कर बदला लिया। उन्होंने 33 गेंदों में 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 50 रन बनाए।

ये भी पढ़े: मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के संगठन जमात-उद-दावा पर हमेशा के लिए बैन की तैयारी में पाक: रिपोर्ट

किंग्स इलेवन ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। अफगानी स्पिनर मुजीब उर रहमान ने दिल्ली को पहला झटका दिया जब उन्होंने कोलिन मुनरो को आउट किया। श्रेयस अय्यर 11 रन बनाकर पटेल की गेंद पर विकेटकीपर राहुल को कैच थमा बैठे। मोहित शर्मा ने विजय शंकर (13) को लांग ऑन पर पटेल के हाथों झिलवाते हुए मेहमानों को तीसरा झटका दिया। गंभीर ने अश्विन की गेंद पर सिंगल रन लेते हुए फिफ्टी पूरी की। यह उनकी आईपीएल में 36वीं फिफ्टी हैं। इसके बाद कप्तान गंभीर के साथ रिषभ पंत ने पारी को संभालने का प्रयास किया। मुजीब ने रिषभ (28) को टाई के हाथों झिलवाकर मेहमानों को चौथा झटका दिया।

गंभीर डायरेक्ट थ्रो पर रन आउट हुए। वे 42 गेंदों पर 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 55 रन बनाकर आउट हुए। दिल्ली अभी इस सदमे से उबरा भी नहीं था कि अश्विन ने तेवटिया (9) को एलबीडब्ल्यू कर दिया। क्रिस मॉरिस 27 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि डेनियल क्रिस्टियन 13 रन बनाकर अंतिम गेंद पर आउट हुए।

किंग्स इलेवन की तरफ से विदेशी खिलाड़‍ियों के रूप में मार्कस स्टोनिस, डेविड मिलर, मुजीब उर रहमान और एंड्रयू टाई को मौका दिया गया है। दिल्ली ने कोलिन मुनरो, डेनियल क्रिस्टियन, ट्रेंट बोल्ट और क्रिस मॉरिस को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया।

 

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED