Logo
April 26 2024 10:49 PM

सहवाग ने शेयर किया मजेदार वीडियो

Posted at: Jun 2 , 2018 by Dilersamachar 9622

दिलेर समाचार, नई दिल्ली। सहवाग हमेशा ही अपने सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए जाने जाते हैं। सहवाग उन सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक है जिसने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेला है लेकिन टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने जबसे क्रिकेट खेलना छोड़ा है वे तभी से ट्विटर की दुनिया पर छा गए है। वीरेंद्र सहवाग कमेंट्री बॉक्स में अपने वन लाइनर के लिए जितने मशहूर हैं, उससे कहीं ज्यादा लोग उनके ट्वीट्स को फॉलो करते हैं। उनके ट्वीट्स बेहद मजेदार रहते हैं और लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं।

अब सहवाग ने ऐसा मजेदार वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर आप हंस-हंस कर लोटपोट हो जाएंगे। इस वीडियो को देखकर कई बहुएं खुद को इससे रिलेट भी कर सकती है।

वीडियो में आप देखेंगे कि एक लड़का टब में अपनी पत्नी के पैर धो रहा है। लेकिन अचानक से सास घर के अंदर आती है तो बहू झट से पैर बाहर निकालती है और ऐसे एक्ट करती है जैसे कि वह तो पति का सिर धो रही है।

 

बता दें कि सहवाग के ट्विटर पर 17.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वे अक्सर इस तरह के मजेदार वीडियो और फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। यही नहीं कई राष्ट्रीय मुद्दों, आम जनता के मसलों, यहां तक कि खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर भी बेबाक राय रखते हैं।

ये भी पढ़े: दुनियाभर में परचम लहराने वाली फेसबुक अमेरिका में चौथे नंबर पर

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED