Logo
May 2 2024 06:32 AM

झूलेलाल चौक पर लहराया 115 फुट ऊंचा तिरंगा, लोगों ने ली Proud वाली सेल्फी

Posted at: May 11 , 2022 by Dilersamachar 9522

दिलेर समाचार,मल्का गंज, दिल्ली। आरएसएस और तिरंगे झंडे को लेकर झूलेलाल चौक पर छीड़ी जंग के बाद आखिरकार 5 मई 2022 मल्का गंज वार्ड 13 के लिए एतिहासिक दिन बन गया है और  दिल्ली सरकार ने गगनचुंबी तिरंगा झूले लाल चौक पर लहरा दिया. जी हां झूले लाल चौक पर बुधवार को दिल्ली सरकार ने 115 फुट ऊंचे तिरंगे का उद्घाटन कर झूलेलाल चौक से आसमान में तिरंगा लहरा दिया है. साथ ही आई लव दिल्ली वाला सेल्फी पांइट का भी उद्घाटन कर दिया है. लोग यहां रुककर तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी ले सकेंगे और देश की आन-बान-शान तिरंगे को सल्यूट करेंगे। इस तरह के 500 तिरंगे पूरी दिल्ली में लगाए जा रहे हैं। तिमारपुर विधायक दिलीप पाण्डेय ने मल्कागंज वार्ड में 115 फुट ऊंचे तिरंगे का उदघाटन किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के अरविंद केजरीवाल सरकार तिरंगे झण्डे लगाने का वर्ल्ड रिकार्ड बनाएगी। तिरंगे के उदघाटन के मौके पर निगम पार्षद गुड्डी देवी भी मौजूद रहीं।

तिमारपुर की जनता को सम्बोधित करते हुए दिल्ली विधानसभा के मुख्य संचेतक और विधायक दिलीप पाण्डेय ने कहा कि पूरी दिल्ली के अंदर 500 तिरंगे झण्डे लग रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का सपना पूरा हो रहा है। उन्होंने जनता से कहा कि तिरंगे लगाने के पीछे का उद्देश्य यह है कि पहले दिल्ली के पालिका बाजार में केवल सवा सौ फुट का एक ही तिरंगा हुआ करता था। इस तिरंगे के पास सेल्फी लेने, अपने गौरव का सम्मान करने, भारत पर नाज करने के लिए तिरंगे का दर्शन करने के लिए लोगों को कई किलोमीटर दूर से आना पड़ता था। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तय किया कि वो दिल्ली में हर चार से पांच किलोमीटर पर एक 115 फुट का तिरंगा झण्डा लगवाएंगे। जिससे लोगों को तकलीफ न हो और उनको अपने घर से कुछ दूरी पर ही तिरंगा दिखाई दे जाए। विधायक दिलीप पाण्डेय ने कहा कि तिरंगे को देखकर हमको नाज होता है, गौरव की अनुभूति होती है। देश पर गर्व होता है हमारा मन दशभक्ति से ओतप्रोत हो जाता है। देश की आन-बान-शान देखकर हमारा सीना चौड़ा हो जाता है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का यह कार्य दुनिया में पहचान बनाने जा रहा है। देश के लिए अगर देशभक्ति महसूस करना है तो लोग दिल्ली में लगने वाले 150 तिरंगों के पास जाकर इसकी अनुभूति कर सकेंगे।

 

ये भी पढ़े: जासूसी के आरोप में गिरफ्तार हुआ वायु सेना का जवान

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED