दिलेर समाचार, मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में स्थित मुजफ्फरनगर जिले में अलग-अलग दुर्घटनाओं में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पांच साल की एक बच्ची भी शामिल थी। यह जानकारी आज पुलिस ने दी है। यह दुर्घटना कल हुई जब ये लोग भाई दूज के अवसर पर अपने रिश्तेदारों के घर जा रहे थे।
मुजफ्फरनगर शहर से करीब 15 किलोमीटर दूरी पर तितावी गांव के पास 30 वर्षीय एक युवक दीपक की मौत हो गई और उसका पांच साल का बेटा घायल हो गया। उसी गांव की अन्य घटना में पांच साल की एक बच्ची की मौत हो गई और बच्ची का पिता गंभीर रूप से घायल हो गया।
ये भी पढ़े: स्विट्जरलैंड : 17 साल का लड़का बना हैवान, कुल्हाड़ी से किया कई लोगों को जख्मी
Copyright © 2016-24. All rights reserved. Powered by Dilersamachar