Logo
April 29 2024 04:29 PM

6 सितंबर बदलने वाले हैं शनिदेव अपनी दिशा , जानें आपकी राशिपर क्या होगा असर

Posted at: Aug 28 , 2018 by Dilersamachar 9955
दिलेर समाचार, शनैश्चर की शरीर-कांति इन्द्रनीलमणी के समान है इनके सिर पर स्वर्ण मुकुट गले में स्वर्ण माला तथा शरीर पर नीले रंग के वस्त्र सुशोभित है । हाथों में क्रमशः धनुष बाण,त्रिशूल और वरमुद्रा धारण करते है ।
वर्तमान में शनिदेव वक्री गति से धनुराशि में भ्रमण कर रहे है और 6 सितंबर 2018 को वे मार्गी होकर के धनुराशि में ही भ्रमण करेंगे। उनकी इस गति परिवर्तन से जनमानस की समस्याओं में कमी आयेगी , और उत्तरोत्तर सुधार की ओर गमन करेंगे।
 
धीरे धीरे चलकर सबको कष्ट और धैर्य का पाठ पढ़ाने वाले शनिदेव 6 सितम्बर से मार्गी होने वाले है,कहते है जब क्रूर ग्रह वक्री होते है तो तबाही मचाते है वही जब ये मार्गी होते है तो शुभ प्रभाव मे वृध्दि होती है,शनिदेव इस समय धनु राशि मे वक्री चल रहे है,और 6 सितंबर से इस वर्ष के अंत तक शनिदेव मार्गी ही रहेंगे,शनिदेव के मार्गी होने से कई तरह के शुभ समाचार मिल सकते है,आइये देखते है शनि का मार्गी होना आपको कैसे परिणाम दिलाता है।
’शनिदेव धनु राशि मे स्थित है जो की धर्म की राशि है निश्चित रुप से राममंदिर निर्माण तथा धर्म के क्षेत्र मे कोई विशेष काम होने के योग है।
’आकाशीय क्षेत्र मे विशिष्ट कार्यों के योग।
’शनिदेव रोजगार के कारक है,इसिलिये रोजगार आदि के क्षेत्र मे शुभ समाचार मिलेंगे।
’शनि से वाहन मकान निर्माण सम्बंधी कार्य देंखे जाते है,इन क्षेत्रों मे तेजी के योग।
’पेट्रोल,तेल आदि पर शनि का खास प्रभाव रहता है,इसीलिये तेल पेट्रोल के भावों मे कमी आयेगी।
’पिछले कुछ दिनो से देशभर मे आंदोलन,जल तबाही देखने को मिल रही है,शनि के मार्गी होने पर इनमें कमी आयेगी।
’मकर धनु और वृश्चिक राशि शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव मे है,शनि के मार्गी होने से इन राशि के कष्टों मे कमी आयेगी और इन राशि के जातकों के काम बनने लगेंगे।
’वृषभ और कन्या राशि शनि के अडैया के प्रभाव मे है उन्हे भी थोड़ी राहत मिलने के योग है शारिरिक कष्टों में कमी एवं रोजगार संबंधी समस्या का समाधान होगा।
’मीन राशि के लिये शनिदेव राज्य स्थान से भ्रमण कर रहे है,उनके मार्गी होने से परिवार,व्यापार तथा सामाजिक क्षेत्रों मे आने वाले कष्टों मे कमी आयेगी।
’मेष,मिथुन,तुला,कुम्भ राशि के लिये विशेष लाभ के योग है,ये राशि वाले कर्मक्षेत्र मे खास लाभ अर्जित कर सकते है,अच्छी दशा चल रही हो तो कामकाज मे निश्चित रूप से श्रेष्ठ लाभ प्राप्त होगा।
’सिंह राशि वालो को विद्या,संतान,आर्थिक लाभ के कार्यो मे आने वाली रूकावटे ख़त्म होंगी ।
’कर्क राशि वालो के लिये छठा शनि शत्रुहंता योग बना रहा है,रोग,ऋण,शत्रु और चुनौतीयौ मे विजय प्राप्त होगी।
’वृश्चिक राशि वालो के लिये मकान वाहन सम्पत्ति और इंश्योरंस प्राप्ति के योग।
’जिनकी पत्रिका मे शनि धनु राशि का हो तथा शनि की दशा अंतरदशा चल रही हो उनके विशेष प्रभाव देखने को मिलेंगे।
ज्योर्तिविद पं. संजय शर्मा 9424828545, 9893129882

ये भी पढ़े: आपके हर सपने का छुपा है यहां अर्थ , जानें अपने सपनों के संकेत

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED