Logo
May 5 2024 11:20 PM

दूसरी बार बढ़ाई गई अमेरिकी उत्पादों पर शुल्क लगाने की समयसीमा

Posted at: Sep 18 , 2018 by Dilersamachar 9613

दिलेर समाचार, नई दिल्ली। सरकार ने अमेरिका के 29 उत्पादों के आयात पर शुल्क लगाने की समयसीमा दूसरी बार बढ़ाकर दो नवंबर कर दी है। भारत ने बादाम, अखरोट एवं दालों समेत 29 अमेरिकी उत्पादों के आयात पर चार अगस्त को शुल्क लगाने की घोषणा की थी। बाद में इसे 18 सितंबर तक के लिए टाल दिया गया था। राजस्व विभाग ने सोमवार रात जारी अधिसूचना में कहा कि अब ये शुल्क दो नवंबर से प्रभावी होंगे। भारत ने यह निर्णय अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा आयातित इस्पात एवं एल्यूमिनियम पर नौ मार्च को शुल्क लगाने की घोषणा के जवाब में लिया था। दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारी व्यापार समझौता करने के लिए बातचीत कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि दोनों देशों के बीच का व्यापार संतुलन भारत के पक्ष में है। वित्त वर्ष 2017-18 में भारत ने जहां अमेरिका को 47.9 अरब डॉलर का निर्यात किया था वहीं अमेरिका से आयात 26.7 अरब डॉलर का था।

 

ये भी पढ़े: पावर फाइनेंस कॉर्प ने की एनसीएलटी में रत्तन इंडिया के खिलाफ अपील

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED