Logo
April 27 2024 07:14 AM

दिल्ली में बालिका आश्रम से गायब हुई 9 लड़कियां

Posted at: Dec 4 , 2018 by Dilersamachar 10112

दिलेर समाचार, नई दिल्ली। दिल्ली के दिलशाद गार्डन स्थित बालिका संस्कार आश्रम से शनिवार को नौ लड़कियां लापता हो गईं। रविवार सुबह इसकी जानकारी मिलने के बाद सनसनी फैल गई। लापता लड़कियों में आठ बालिग व एक नाबालिग है। जीटीबी एंक्लेव थाने में बालिग लड़कियों की गुमशुदगी और नाबालिग के गायब होने के मामले में अपहरण का केस दर्ज किया गया है।

इस मामले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। सिसोदिया ने तुरंत प्रभाव से महिला एवं बाल विकास विभाग में उत्तरी पूर्वी जिला अधिकारी व आश्रम के प्रबंधक को निलंबित कर दिया है। साथ ही संस्थान के कार्यभार को किसी अन्य अधिकारी को सौंपने का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने एक पत्र में लिखा है कि महिला एवं बाल विकास विभाग राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के अपने कर्तव्य में विफल रहा है। उन्होंने इस मामले को बेहद गंभीर बताते हुए महिला एवं बाल विकास के अधिकारियों की मंशा पर गंभीर सवाल खडे़ किए हैं।

पुलिस उपायुक्त मेघना यादव का कहना है कि संस्कार आश्रम के कर्मचारियों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है। इसके अलावा पुलिस आश्रम के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है। इस बीच दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति जयहिद ने आश्रम के अधिकारियों पर मिलीभगत कर लड़कियों को भगाने का आरोप लगाया है।

ये भी पढ़े: गलत साबित होने पर राजनीति छोड़ने को तैयार हुए कुशवाहा

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED