Logo
April 26 2024 09:26 PM

कैब में पहले की लूटपाट फिर किया युवती के साथ बलात्कार

Posted at: Dec 24 , 2017 by Dilersamachar 10512

दिलेर समाचार, मुंबई। ठाणे में पुलिस ने एक महिला यात्री से बलात्कार करने के आरोपी कैब ड्राइवर सुरेश गोसावी को गिरफ्तार कर लिया है। अपराध के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने उसके एक साथी उमेश झाला को भी गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को 26 दिसंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।

ठाणे के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महेश पाटिल ने बताया कि कथित घटना 19 दिसंबर की रात की है। उन्होंने बताया कि आरोपी ड्राइवर सुरेश पी गोसावी को रविवार को गिरफ्तार किया गया था।

बताते चलें कि पीड़ित ने ठाणे जाने के लिए ओला कैब बुक की थी। इसमें ड्राइवर का एक साथी पहले से ही मौजूद था। पीड़ित लड़की को लगा कि शायह यह शेयरिंग कैब है, इसलिए उसने नजर अंदाज कर दिया।

इसके बाद आरोपियों ने ठाणे की बजाय आरोपी विरार की तरफ कैब ले गए। लड़की के साथ कैब ड्राइवर ने रेप किया, जबकि उसके साथी ने उसकी मदद की। घटना के बाद पीड़िता दहशत में आ गई। हालांकि, कुछ घंटे बाद उसने साहस जुटाया और 21 दिसंबर को पुलिस से घटना की शिकायत की।

महिला का आरोप है कि गलत रस्ते पर जाकर ड्राइवर ने उसके पैसे, मोबाइल और पर्स छीन लिया और उसके साथ रेप किया। इस पूरे मामले पर कंपनी का कहना है कि इस घटना का उससे कोई लेना देना नहीं है। कैब कंपनी ने पुलिस को बताया कि ड्राइवर बीते तीन-चार दिनों से ड्यूटी पर ही नहीं था।

ये भी पढ़े: आज होगा फैसला कौन बनेगा हिमाचल प्रदेश का CM

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED