Logo
April 27 2024 04:07 PM

दिल्ली में फिर जुटेंगे हजारों किसान, जान लें कौन से रास्ते बंद

Posted at: Mar 14 , 2024 by Dilersamachar 9625

दिलेर समाचार, नई दिल्ली.संयुक्त किसान मोर्चा, किसान समूहों का एक छत्र निकाय, आज यानी 14 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘किसान मजदूर महापंचायत’ आयोजित करेगा. न्यूज एजेंसी PTI को अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने इस शर्त के साथ किसानों के जमावड़े की अनुमति दी है कि महापंचायत में न तो 5,000 से अधिक लोग शामिल हैं और न ही आयोजन स्थल के पास ट्रैक्टर ट्रॉलियों को जाने की अनुमति होगी.

पुलिस ने कहा कि गुरुवार को रामलीला मैदान में किसानों के एकत्र होने के कारण राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में यातायात प्रभावित हो सकता है. गौतम बौद्ध नगर पुलिस ने बुधवार को दिल्ली में प्रस्तावित किसानों के विरोध के मद्देनजर नोएडा-दिल्ली मार्गों पर यातायात की गति धीमी होने की संभावना के बारे में यात्रियों को आगाह किया है.

दिल्ली में किसानों के जुटान के देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. जारी एडवाजरी के अनुसार , जवाहरलाल नेहरू मार्ग, बाराखंभा रोड, बहादुरशाह जफर मार्ग, टॉल्स्टॉय मार्ग, आसफ अली रोड, जय सिंह रोड, स्वामी विवेकानंद मार्ग, संसद मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग, बाबा खड़ग सिंह मार्ग, मिंटो रोड, अशोक रोड, महाराजा रणजीत सिंह फ्लाईओवर, कनॉट सर्कस, भवभूति मार्ग, डीडीयू मार्ग और चमन लाल मार्ग प्रभावित होने की संभावना है.

ये भी पढ़े: लोकसभा चुनाव की तारीखों का कल होगा ऐलान

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED