Logo
April 27 2024 06:51 AM

भाजपा के खिलाफ वाघेला ने ठोकी ताल

Posted at: Nov 17 , 2018 by Dilersamachar 9838

दिलेर समाचार, अहमदाबाद। गुजरात की राजनीति के दिग्गज नेता शंकरसिंह वाघेला ने एक बार फिर पलटी मारते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने का खम ठोक दिया है। यहीं नहीं वाघेला ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखकर लोकसभा चुनावों में ईवीएम का प्रयोग नहीं करने की मांग की है।

वाघेला जुलाई 2017 में राज्यसभा चुनाव के दौरान अपने समधी बलवंत सिंह राजपूत और एक दर्जन अन्य विधायकों के साथ भाजपा के समर्थन में आ गए थे। कुछ दिन पहले उनके पुत्र महेंद्र सिंह ने भी तीन महीने भाजपा में रहने के बाद पार्टी छोड़ दी थी।

शुक्रवार को अपने आवास पर पत्रकारों से कहा कि वर्ष 2019 में वे भाजपा को हराने में प्रमुख भूमिका निभाएंगे। प्रयास किया जाएगा कि इस चुनाव में भाजपा के खिलाफ विरोधी दलों की ओर से एक ही प्रत्याशी मैदान में उतारा जाए। वे खुद चुनाव लड़ेंगे या नहीं इसको लेकर तो उन्होंने कुछ स्पष्ट नहीं किया, लेकिन अब उन्होंने भाजपा से किनारा कर लिया यह खुलेआम जता दिया है।

प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में यदा कदा वाघेला को राज्यपाल बनाए जाने की चर्चा चलती है लेकिन खुद वाघेला इससे साफ इन्कार करते हैं।

ये भी पढ़े: हुबली में ट्रक से भिड़ी बस, 6 की मौत

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED