Logo
April 26 2024 07:50 AM

राजीव गांधी की 75वीं जयंती: पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि...

Posted at: Aug 20 , 2019 by Dilersamachar 9509

दिलेर समाचार, नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 75वीं जयंती है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर मंगलवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि." कांग्रेस इस दिन को 'सद्भावना दिवस' के रूप में मनाती है. राजीव गांधी का जन्म 1944 में आज ही के दिन हुआ था.  प्रणब मुखर्जी, मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, और राहुल गांधी ने दी भी राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित दी. पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर मंगलवार को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.

राहुल गांधी ने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि राजीव गांधी की दूरदर्शी नीतियों से भारत के निर्माण में मदद मिली. प्रणब मुखर्जी, सोनिया गांधी, हामिद अंसारी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने राजीव गांधी की समाधि पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

ये भी पढ़े: आपके शरीर में भी अगर होगा ये DNA तो कम उम्र में आप भी बन जाएंगे 'शराबी'

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED