Logo
April 26 2024 10:22 AM

सोनिया गांधी के चाणक्य हैं अहमद पटेल, जानें इनका सियासी सफर

Posted at: Aug 9 , 2017 by Dilersamachar 9685

दिलेर समाचार, जिस तरह से अमित शाह को बीजेपी का चाणक्य कहा जाता हैठीक वैसे ही अहमद पटेल कांग्रेस के चाणक्य कहे जाते हैं. साल 1976 से राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले अहमद पटेल तीन बार लोकसभा और पांच बार राज्यसभा के लिए चुने जा चुके हैं.

अहमद पटेल का सियासी सफर

कांग्रेस के चाणक्य अहमद पटेल को पांचवीं बार राज्यसभा पहुंचने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी है. 78 साल के अहमद पटेल को यू ही नहीं कांग्रेस का चाणक्य कहा जाता है. साल2004 और 2009 में कांग्रेस को सत्ता दिलाने में अहमद पटेल की बड़ी भूमिका थी. माना जाता है कि चुनाव जीताने में उन्हीं की रणनीति थी.

महज 26 साल की उम्र में लोकसभा चुनाव जीते

21 अगस्त 1949 को गुजरात के भरूच जिले में जन्मे  अहमद पटेल की राजनीतिक नींव 1976 में पड़ी थीतब उन्होंने पहली बार निकाय चुनाव में जीत हासिल की थी. साल 1977 में महज26 साल की उम्र में अहमद पटेल पहली बार लोकसभा चुनाव जीते. तब इमरजेंसी के खिलाफ कांग्रेस के खिलाफ माहौल थातब भी अहमद पटेल जीतने में कामयाब हुए.

राजीव गांधी के संसदीय सचिव रहे

इसके बाद साल 1977 से 1989 के बीच तीन बार लोकसभा के लिए चुने गए. इसी दौरान1985 से 1986 तक तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के संसदीय सचिव रहे. अहमद पटेल साल 1993 से पांच बार राज्यसभा के लिए सांसद चुने गए.

साल 2001 में सोनिया के राजनीतिक सचिव बने

साल 2001 में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव बने. तब से अहमद पटेल पर्दे के पीछे से कांग्रेस के लिए रणनीति बनाने लगे. साल 2004 और 2009 के लोकसभा चुनाव के दौरान उनकी अहमियत कांग्रेस के चाणक्य के रूप में होने लगी.

इंदिरा गांधी के बेहद भरोसेमंद थे अहमद पटेल

यूपीए सरकार के दौरान अहमद पटेल के पास ना तो कोई मंत्री पद था और ना ही वो मीडिया के सामने आते थेफिर भी वो सोनिया गांधी और राहुल गांधी के बाद कांग्रेस के सबसे ताकतवर नेता माने जाते थे. अहमद पटेल इंदिरा गांधी के भी बेहद भरोसेमंद थे और उसके बाद राजीव गांधी और अब सोनिया और राहुल के भी बेहद करीबी हैं.

ये भी पढ़े: 7.0 की तीव्रता वाले भूकंप से दहला चीन पांच की मौत, हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED