Logo
May 3 2024 07:38 PM

सावधान आपके भी टोल बूथ पर कट सकते हैं ₹40 की जगह ₹400000

Posted at: Aug 31 , 2017 by Dilersamachar 9728

दिलेर समाचार, अगर आप भी हाईवे पर अपनी कार से सफर करते हैं तो निश्चित ही आप भी टोल बूथ से गुजरते होंगे और टोल टैक्स भी देते होंगे। लेकिन क्या हो जब आप टोल टैक्स देने के लिए अपना कार्ड स्वाइप कराएं और आपके अकाउंट से लाखों रुपए गायब हो जाएं।

जी हां ऐसा ही कुछ हुआ है कर्नाटक में। जानिए क्या है मामला। 

कर्मचारी ने की गलती 

टोल बूथ के कर्मचारी ने एक डॉक्टर के डेबिट कार्ड से ₹40 की जगह ₹4 लाख काट लिए। 

डॉक्टर के उड़े होश

टोल कर्मचारी की गलती ने एक डॉक्टर के होश उड़ा दिए। जब डॉक्टर को मालुम पड़ा कि उसके अकाउंट से 4 लाख रुपए निकाल लिए गए हैं तो वे हैरान रह गए।

मानने को तैयार नहीं थे

डॉक्टर ने जब इसकी शिकायत टोल बूथ पर की तो कर्मचारी सहित कोई भी इस गलती को मानने को तैयार नहीं था।

पुलिस में की शिकायत

टोल कर्मचारियों के ना मानने पर डॉक्टर ने 5 किलोमीटर दूर कोटा पहुंचकर पुलिस स्टेशन में शिकायत की और कॉन्सटेबल के साथ वापस आए। 

टोल अधिकारियों ने लौटाए नोट

पुलिस में मामला जाने के बाद टोल कर्मचारियों ने अपनी गलती मानी और डॉक्टर के 3 लाख 99 हजार 960 रूपए वापस किए।

कर्नाटक के गुंडमी का मामला

कर्नाटक में कोच्चि-मुंबई नेशनल हाईवे पर उडुपी के पास स्थित गुंडमी टोल गेट की है। यह घटना शनिवार रात साढ़े 10 बजे घटी।           

मुंबई जा रहे थे डॉक्टर

मैसूर के रहने वाले डॉक्टर राव अपनी कार से मुंबई जा रहे थे।

ये भी पढ़े: 2019 में रूसी सेना को मिलेगा एसयू-57 लड़ाकू विमान

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED