Logo
May 2 2024 11:04 AM

देहरादून सेलाकुई में निकाली गई रविदास जयंती पर भव्य शोभायात्रा

Posted at: Feb 10 , 2023 by Dilersamachar 9257

दिलेर समाचार, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी के 646 वी जयंती के पावन पर्व पर देहरादून के सेलाकुई में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य मुख्य अतिथि के तोर पर उपस्थित रही। शोभा यात्रा जागरण कॉलेज से चलकर मैन बाजार सेलाकुई, राजा रोड तेलपुरा तक आरंभ रही। हर वर्ष की तरह रविदास जी की जयंती पर झाकियों का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया, वही शोभायात्रा में हजारों की संख्या में गुरुभक्त उपस्थित रहे। इस शोभायात्रा के मुख्य संयोजक धुरेंदर चौधरी रहे, जिन्होंने शोभायात्रा में कड़ी मेहनत कर शोभायात्रा को सफल बनाया, साथ ही अन्य साथी धर्मेंद्र गौतम, जॉनी एवं नीतू ने भी शोभा यात्रा को सफल बनाने में साथ दिया। वही शोभायात्रा के मुख्य संयोजक धुरेंदर चौधरी ने बताया है की इस वर्ष की तरह आगे भी वह हर वर्ष शोभायात्रा का आयोजन करते रहेंगे और साथ ही साथ भारतवर्ष में दलित समाज के लोगो को गुरु जी के प्रति जागरूक करेंगे।

ये भी पढ़े: बस ये दो मंत्र और आपकी हो सकती है मनचाहे जीवनसाथी के साथ लव मैरिज

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED