Logo
April 26 2024 06:58 AM

इंदौर : होने वाला था नकली नोटों का बड़ा घपला, गिरफ्तारी में हुआ बड़ा खुलासा

Posted at: Feb 17 , 2018 by Dilersamachar 9987

दिलेर समाचार, अहमदाबाद। वड़ोदरा के सोमा तालाबा के निकट से स्पेशियल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो हजार व पांच सौ मूल्य के करीब तीन लाख दो हजार रुपए के नोट बरामद किए हैं।

इसके साथ ही आरोपियों के पास से पुलिस ने एक पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए हैं। जाली नोट बनाने का मुख्य सूत्रधार इंदौर निवासी सुनील बाबूभाई पाटिल है। वड़ोदरा पुलिस आयुक्त मनोज शशीधर ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने गुरुवार को सोमातालाब क्षेत्र से सुनील बाबूभाई पाटिल, छोटा उदयपुर जिल के नरेश कुमार प्रजापति, कृषिल प्रजापति तथा महोसीन मकराणी को नकली नोटो के साथ गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में मुख्य आरोपी सुनील बाबूभाई पाटिल ने कबूल किया है कि वह मध्यप्रदेश के इंदौर में रेसिडंस चाररास्ता के पास अपने घर में नकली नोट छापाता था। उसकी पहचान छोटा उदयपुर के नरेश प्रजापित के साथ होने के बाद उसके साथ मिलकर नकली नोट वडोदरा में खपाने का प्लान बनाया था।

ये भी पढ़े: Winter Olympic 2018 : एक्सेल बने सबसे उम्रदराज स्कीइंग चैंपियन

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED