दिलेर समाचार, नई दिल्ली। दलित नेता और गुजरात से पहली बार विधायक बने जिग्नेश मेवाणी की संसद मार्ग से पीएम निवास तक 'युवा हुंकार रैली' को दिल्ली पुलिस ने इजाजत नहीं दी है। पुलिस ने 26 जनवरी की सुरक्षा के मद्देनज़र रैली की इजाज़त नहीं दी है। इसके बावजूद इस रैली में शामिल होने के लिए जिग्नेश मेवाणी पहुंच चुके हैं। वहीं पार्लियामेंट स्ट्रीट पर दिल्ली पुलिस ने भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है। पुलिस आंसू गैस और वाटर कैनन के साथ तैयार है।
हुंकार रैली में उमर खालिद ने कहा कि हमें चंद्रशेखर, रोहित वेमुला के लिए इंसाफ़ चाहिए। चंद्रशेखर देश के लिए खतरा है, वह देश के लिए नहीं मनुवादियों के लिए खतरा है।ये सरकार मनुवादियों की सरकार है। हम सारे आंदोलनों को साथ लाएंगे। क्या रोज़गार मिला?, नफरत फैलाने से कुछ नहीं होगा।
ये भी पढ़े: भारत को लेकर इमरान खान ने दिया चौंकाने वाला बयान
Copyright © 2016-24. All rights reserved. Powered by Dilersamachar