Logo
April 30 2024 08:40 AM

पेट्रोल 15 पैसे और डीजल 10 पैसे सस्ता

Posted at: Nov 15 , 2018 by Dilersamachar 9793

दिलेर समाचार, नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 70 डॉलर प्रति बैरल की नीचे पहुंच गई हैं। इस बीच देश में तेल की कीमतों में कटौती जारी है। पिछले लगभग एक महीने में दिल्ली में पेट्रोल लगभग 5 रुपए और डीजल 3.50 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा सस्ता हो चुका है। वहीं अन्य राज्यों में भी लोगों को तेल के दामों में इतनी ही राहत मिली है।

गुरुवार को दिल्ली में पेट्रोल 15 पैसे और डीजल 10 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। दिल्ली में आज पेट्रोल 77.28 रुपए और डीजल 72.09 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

वहीं मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम हुई हैं। मुंबई में पेट्रोल 16 पैसे सस्ता होकर 82.80 रुपए और डीजल 13 पैसे सस्ता होकर 75.53 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 70 डॉलर प्रति बैरल से भी नीचे पहुंचने से सरकार ने राजनीतिक और आर्थिक दोनो मोर्चों पर राहत की सांस ली है। पिछले तीन हफ्तों में कच्चे तेल की कीमतों में 21 फीसद तक की गिरावट आई है।

ये भी पढ़े: राम भक्तों को तोहफा- रवाना हुई अयोध्या-रामेश्वरम की तीर्थयात्रा के लिए रामायण एक्सप्रेस

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED