Logo
April 27 2024 10:16 AM

आपका जीवन बदल सकता है आपके सोने का तरीका!

Posted at: Mar 1 , 2018 by Dilersamachar 9896

दिलेर समाचार, दिन भर के काम के बाद अच्छी नींद हर इंसान की जरुरत होती है, अगर नींद ना पूरी हो तो कोई भी काम सही ढंग से नहीं हो पाता।

दिन भर के काम के बाद अच्छी नींद हर इंसान की जरुरत होती है, अगर नींद ना पूरी हो तो कोई भी काम सही ढंग से नहीं हो पाता। कभी-कभी सोने के गलत पॉश्‍चर की वजह से भी हमारे शरीर के अलग-अलग हिस्‍सों में दर्द की समस्‍या हो जाती है, जिसके कारण दिनभर आपका काम में मन नही लगता है। हम आपको बता रहे हैं सोने का सही तरीका।

अगर गर्दन में दर्द होता है, तो तकिया ना लगाएं, इससे गर्दन की मसल्स पर खिंचाव पड़ता है, जिससे दर्द बढ़ जाता है।

अगर आपके कंधे में दर्द होता है, तो जिस साइड में दर्द है उस तरफ करवट लेकर नही सोना चाहिए बल्कि इसके बजाए दूसरी ओर करवट लेकर सोना फायदेमंद रहता है।कुछ लोग हफ्ते भर वक्त पर उठते हैं, लेकिन छुट्टी वाले दिन देर तक सोते हैं। सोने का यह तरीका सेहत के लिए नुकसानदायक है।

सोने और टीवी देखने के बीच में 45 मिनट का गैप रखें।

भरपूर नींद के साथ आपके सोने का पैटर्न क्या है, इसका भी महत्व है। यानी आप रोज रात में कितने बजे सोते हैं और सुबह कितने बजे उठते हैं, इसका प्रभाव भी आपकी सेहत और काम करने की क्षमता पर पड़ता है।

ये भी पढ़े: सुबह की चाय पीने के है शौकीन , ये खबर पढ़कर हो जाएगी चाय से नफरत

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED