Logo
April 30 2024 03:46 AM

कांग्रेस को विकास की राजनीति की आवश्यकता

Posted at: Feb 23 , 2018 by Dilersamachar 9640

सूर्य प्रकाश अग्रवाल

दिलेर समाचार। देश में विकास के मार्ग पर चलने की राजनीति अब प्रारम्भ हो गई है तथा कांग्रेस जातिवादी राजनीति करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। जातिवादी राजनीति के जहर के कारण कांग्रेस अपने 60 वर्ष से अधिक के शासन में देश में किसान, गरीब व दलितों की स्थिति में सुधार नहीं कर सकी थी। अब राजस्थान में दो लोकसभा सीटें प्राप्त कर वह केन्द्र में अपनी सत्ता प्राप्त करने का सपना देख रही है।

पदमावत् के नाम पर राजपूतों की करणी सेना को उकसाया गया। फिल्म रिलीज होने के बाद आन बान शान के धनी राजपूतों को अपनी गलती का अहसास हुआ होगा। देश में पदमावत् फिल्म के विरोध के नाम पर देश भर में अजीब सी अराजकता उत्पन्न करने की राजनैतिक कोशिश की गई हालांकि राजस्थान सरकार ने फिल्म के प्रदर्शन को रोक कर उच्चतम न्यायालय में भी अपील की थी। राजस्थान सरकार भी राजपूतों के साथ थी परन्तु लगता है कि राजपूतों ने तो कांग्रेस के द्वारा दी गई घुट्टी पी रखी थी। कांग्रेस राजपूतों को अराजकता उत्पन्न करने से रोकने के स्थान पर उकसा ही रही थी। इससे देश की बदनामी भी हुई और देश विकास में पिछड़ भी गया।

इसी प्रकार की राजनीति पटेलों को आरक्षण के नाम पर उकसा कर गुजरात में भी की गई। युवावर्ग को आरक्षण की वैशाखी पर चढ़ाने की कोशिश की गई। आजकल कांग्रेस के द्वारा जाति के साथ साथ आलू के किसानों को लक्षित किया जा रहा है। कांग्रेस जैसी परिपक्व राजनीतिक पार्टी को जाति, धर्म, क्षेत्रा, गरीब, आलू, प्याज, टमाटर की राजनीति को छोड़ कर विश्व में भारत को विकसित राष्ट्र कितने कम समय में स्थापित कर सकती है? इसकी राजनीति करनी चाहिए। लोगों की आय किस प्रकार बढे़? इसकी राजनीति करनी चाहिए। गरीब किस प्रकार गरीबी के चक्रव्यूह से निकलें? यह सोचना चाहिए तथा भारत को विश्व में किस प्रकार नम्बर एक बनायंे?।

आज आम भारतीय नागरिक भी अब किसी प्रकार थोड़ा थोड़ा विकास की आवश्यकता को समझने लगा है जो अभी तक बहुत मुश्किल कार्य था। कांग्रेस 60 वर्ष में जो कार्य न कर पायी, वह चार वर्ष में पूरा होने की आशा करती है। कांग्रेस को आम जनता की सकारात्मकता की विकसित होती मानसिकता को ऋणात्मकता की ओर नहीं मोड़ना चाहिए। मात्रा विरोध के नाम पर विरोध करना उचित नहीं है।

कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी युवा हैं। उनसे देश को अपेक्षाएं है कि वे देश की युवा शक्ति को देश के विकास की ओर मोड़ दंे। युवाओं को जाति, धर्म, आरक्षण तथा अकमर्णयता की ओर धकेल कर देश में अराजकता का माहौल बनाने में अपनी ऊर्जा व्यर्थ न करें। 

ये भी पढ़े: आचार संहिता के उल्लंघन करने पर भाजपा विधायक गिरफ्तार

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED