Logo
May 4 2024 06:09 AM

गल्ली लाइफ : दी स्टोरी ऑफ़ डिवाइन , एक वृहद् डॉक्यूमेंट्री भारत के लोकप्रिय रैपर की कहानी जल्द ही टेलीविज़न और अन्य माध्यमों पर

Posted at: Jun 22 , 2019 by Dilersamachar 9945

दिलेर समाचार, जून  2019: डिवाइन का नाम अब भारत के रैप म्यूजिक के समानार्थी/पूरक बन चुका  है। अपने कुछ संगीतकारों के साथ उनका नाम देश से लेकर विश्व तक गूंजरहा है। उन्होंने विश्व भ्रमण किया है, बीबीसी रेडियो पर उनका प्रसारण हो चुका है, उनसे प्रेरित होकर बॉलीवुड फिल्म बना रहा है, कई संगीत में उनका योगदानहै और वह खुद की कंपनी /रिकॉर्ड भी चला रहे हैं। 

कोई एक दशक से कम समय में चीजें बिलकुल भिन्न थीं। अपनी दादी के साथ मुंबई के पूर्वी उपनगर में रह रहे विवियन फर्नांडीस युवा थे और उन्हें हिपहाप काकोई ज्ञान न था। धीरे-धीरे उन्होंने भारतीय संगीत के विभिन्न रूपों के विषय में जानकारी अर्जित की और अपने पास-पड़ोस में होने वाले समारोहों से काफी कुछसीखा। 

उनके जीवन पर बनने वाली पहली डॉक्यूमेंट्री / लघु फिल्म , "गल्ली लाइफ : दी स्टोरी ऑफ़ डिवाईन " यह बताती है कि किस प्रकार से मुंबई का एक रैपर कुछ हीवर्षों में कैसे भारत का एक महत्वपूर्ण संगीतकार बना और फिर ग्लोबल सुपरस्टार। रेड बुल मीडिया हाउस और सुपारी स्टूडियोज के सहयोग से बनी यह फिल्मलोकप्रिय संगीतकार की कहानी है जिसके यात्रा के पड़ाव अद्भुत और प्रीतिकर हैं। 

यह फिल्म डिस्कवरी नेटवर्क के सभी चैनलों पर 1 जुलाई को 9 बजे शाम को रिलीज़ हो रही है जिसमे - डिस्कवरी एसडी और एचडी, टीएलसी एसडी और एचडी, डिस्कवरी साइंस, डिस्कवरी टर्बो  और डिस्कवरी तमिल शामिल हैं। वहीँ इसकी डिजिटल रिलीज़ रेडबुल टीवी पर 15 जुलाई को होगी। 

कुल पचास मिनट लम्बी इस फिल्म में दर्शकों को डिवाईन के जीवन में आये महत्वपूर्ण लोगों की झलक देखने को मिलेगी, जिसमे उनकी माँ जिसके वह बहुत करीबहैं, दोस्त जिनके साथ वह बड़े हुए और उनके ख़ास करीबी जिनके साथ उन्होंने इस अनूठे सफर को तय किया  और बचपन से लेकर कैसे वह आज हिपहॉप कीप्रतिमा बने। 

 डिवाईन का कहना है कि " मेरी यात्रा बहुत अविश्वसनीय और रोचक रही है जो बिलकुल सपने के सदृश है। वह करना जो आपको पसंद है और जिसके लिए आपकीतारीफ़ लोग करें , उसको लेकर मैं अभिभूत हूँ। हिपहॉप ने वाकई में मेरे जीवन को बचा लिया। इस डॉक्यूमेंट्री को शूट करना मेरे लिए एक सफर जैसा था जिसमेमेरे जीवन के पूर्व क्षणों की प्रत्येक बारीकी को देखना निश्चित तौर पर एक अद्भुत अनुभव रहा। 

ये भी पढ़े: हैवानियत : अवैध नशा मुक्ति केंद्र में बेरहमी से की युवक की पिटाई, हुई मौत

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED