Logo
April 27 2024 10:28 AM

आपने ही सास-ससुर के साथ ना रहने पर पति ने की पत्नी कर दी हत्या

Posted at: Aug 23 , 2017 by Dilersamachar 10820

दिलेर समाचार, पत्नी हमेशा अपने सास ससुर के साथ रहने में नखरे करती थी, माता-पिता से एक बेटा अलग नहीं रहना चाहता था, पत्नी के साथ रोज इस बात को लेकर उसके झगड़े हुआ करते थे। पत्नी के आए दिन मां-बाप से अलग रहने के झगड़े से परेशान होकर पति ने पत्नी को ही रास्ते से हटाना ठीक समझा और पत्नी की ओढ़नी से गला दबाकर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या कर पति खुद पुलिस स्टेशन में हाजिर हो गया और खुद पत्नी की हत्या करने की सच्चाई बताई। ये घटना पुणे के हडपसर क्षेत्र में मंगलवार देर रात घटी।पत्नी का गला दबाकर हत्या करके पति अपनी ढाई साल की बेटी को माता-पिता के घर छोड़कर पुलिस स्टेशन में खुद को सरेंडर करने पहुंच गया। आरोपी का वाक्या सुनकर कुछ देर पुलिस भी हक्काबक्का रह गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर पत्नी की लाश को बरामद किया। इस घटना में माधुरी आकाश चव्हाण (22) की गला दबाकर हत्या कर दी पुलिस द्वारा दी गई जानाकारी के मुताबिक माधुरी और आकाश की शादी को पांच साल हुए थे। दोनों को ढाई साल की बेटी भी है। माधुरी को अपने सास-ससुर के साथ रहना पसंद नहीं था। माधुरी और आकाश के बीच हमेशा माता-पिता से अलग रहने को लेकर झगड़ा हुआ करता था। मंगलवार देर रात 12.30 बजे के करीब भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। झगड़ा इतना बढ़ गया कि आकाश को सहन नहीं हुआ। जब ओढ़नी से गला दबाते समय माधुरी बेहोश हो गई तो आकाश ने तकिए से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। घर में बेटी सोई हुई थी तो उसको अपने माता-पिता के पास छोड़ने गया और बेटी का ख्याल रखने को कहकर अपने आपको पुलिस के हवाले कर दिया। आकाश की बात सुनते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटना का निरिक्षण किया। गई। ,

ये भी पढ़े: जेल से छूटकर बोली साध्वी प्रज्ञा, दिया ऐसा व्यान जिसे पढ कर हैरान।

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED