Logo
May 2 2024 03:08 PM

जोधपुर में मानसून ने कहीं की फेयरवेल पार्टी, कहीं सूखा... दो दिन और बरसेंगे बदरा

Posted at: Sep 13 , 2017 by Dilersamachar 9775
दिलेर समाचार, जोधपुर शहर सहित आसपास के गांवों में मंगलवार शाम को सवा घंटे तक जम कर बरसात हुई। बूंदाबांदी से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला कुछ देर बाद मूसलाधार बारिश में बदल गया। झमाझम बरसात से सड़कों पर बाळे बहने लगे। घरों से परनाळे फूट पड़े। दफ्तरों व कामकाजी लोग भीगते-भीगते घर पहुंचे। एक अरसे बाद हुई बारिश का शहरवासियों ने दिल खोल कर स्वागत किया। उधर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड और उससे आगे का हिस्सा सूखा ही रहा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार दक्षिणी-पश्चिमी मानसून का यह अंतिम सीजन है। मानसून संभवत: अगले सप्ताह थार से विदा हो जाएगा। अपने अंतिम चरण में मानसून के बादलों ने जम कर पानी बरसाया।

ये भी पढ़े: 22 सितंबर को होगा Box Office पर महामुकाबला

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक बादल-बरसात का मौसम बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और दक्षिणी पाकिस्तान के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ था। यह क्षेत्र मंगलवार शाम को सरक कर जोधपुर के ऊपर आ गया। नमी अधिक होने से बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। शाम पौने सात बजे बूंदाबांदी शुरू हुइ्र्र। कुछ ही देर में बूंदाबंदी का सिलसिला बरसात में बदल गया। पंद्रह मिनट बाद झमाझम बारिश होने लगी, जो आधे घंटे बाद यह मूसलाधार बारिश में बदल गई। एकरस पानी बरसने से शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। रात आठ बजे तक हवा के साथ बरसात हो रही थी। शहर का न्यूनतम तापमान २५.८ व अधिकतम ३७.६ डिग्री सेल्सियस मापा गया।

सड़कों पर पानी भरा, वाहन फंसे

ये भी पढ़े: मंदसौर की राह पर सीकर किसान आंदोलन, जानिए सरकार से वार्ता क्यों रही विफल

एक घंटे तक अच्छी बरसात से शहर की सड़कों पर पानी भर गया। महामंदिर, पावटा, सोजती गेट, जालोरी गेट, शास्त्रीनगर, सरदारपुरा और बासनी सहित अधिकांश हिस्सों में सड़कों पर आधा से लेकर एक फीट तक पानी भर गया। कई मार्गों पर पानी की नदी चलने लगी। मथुरादास माथुर अस्पताल से शास्त्री सर्किल तक सड़क दरिया बनने से कई दुपहिया वाहन बंद हो गए। बारहवीं रोड चौराहे पर पीपल का एक पेड़ गाडि़यों पर गिरने से यातायात बाधित हुआ।

हाउसिंग बोर्ड सूखा रहा

 आखलिया चौराहा से आगे चौपासनी गांव तक नहीं के बराबर बरसात हुई। चौपासनी हाउसिंग बार्ड के अधिकांश हिस्सों में केवल बूंदाबांदी ही हुई। शहर से भीगकर हाउसिंग बोर्ड की तरफ जा रहे वाहन चालकों को देखकर उनके घरवालें भी अचंभित रह गए। पावटा, शास्त्रीनगर और भीतरी शहर जैसे इलाकों में पानी भरे होने वाहन चालक अटके हुए थे वहीं हाउसिंग बोर्ड में लोग आसमान में टकटकी लगाए हुए बैठे थे।

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED