Logo
April 27 2024 09:43 AM

जानिए ऐसे खोलेगी आपकी नाभि आपके सारे राज,

Posted at: Aug 22 , 2017 by Dilersamachar 9974

 

दिलेर समाचार,हम बात करने वाले हैं समुद्र शास्त्र की। सामुद्रिक शास्त्र, मुख मण्डल तथा सम्पूर्ण शरीर के अध्ययन की विद्या है। इसमें बहुत सी जानकारियां दी गई हैं। इसके मुताबिक शरीर के विभिन्न अंगों के आधार पर व्यक्ति विशेष के स्वभाव के बारे में कई तरह की बातें बताई जाती हैं। 

हालांकि इस बात का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। मगर हां, ऐसी जानकारियां लोगों को रोमांचित करती हैं। तो फिर देर किस बात की है। आइए जानते हैं पूरा मामला। आज हम आपको बताएंगे कि आपकी नाभि के मुताबिक कैसा है आपका स्वभाव

ये लोग प्रायः प्यार में होते हैं। ऐसे लोगों को स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतनी चाहिए। नारियां सुंदर और बुद्धिमान होती हैं। उनका पारिवारिक जीवन सुखमय होता है।

बड़ी और गहरी नाभि अच्छी किस्मत का संकेत है। ये लोग बुद्धिमान, उदार होते हैं। ये लोग चीजों को आसानी से मैनेज कर लेते हैं। शुरुआती जीवन में ये लोग भले ही असफल हो जाए मगर एक उम्र के बाद जरूर सफल होते हैं। स्त्रियां काफी सरल स्वभाव की और भावुक होती हैं। पुरुषों का जीवन भोग से भरा होता है।

उथली और छोटी नाभि कमजोरी और नकारात्मक्ता का संकेत है। इनके काम पूरे नहीं हो पाते। स्त्रियों का स्वभाव चिड़चिड़ा होता है। वहीं अगर पुरुषों की बात करें तो जिन पुरुषों की नाभि समतल होती है, वे बुद्धिमान, स्पष्टवादी होते हैं। साथ ही वे सौभाग्यशाली होते हैं। संबंधों को पूरे दिल से निभाते हैं।

जिनकी नाभि उभरी हुई होती है, वे जिद्दी होते हैं/होती हैं। इन्हें लाइम लाइट में रहना पसंद होता है। दूसरे लोग इनका उपयोग भी कर लेते हैं। स्त्रियों के पारिवारिक जीवन के सुखमय होने में समस्या आती है।

जिनकी नाभि ऊपर की ओर होती है, गहरी और बड़ी होती है वह आदर्श नाभि कहलाती है। ऐसे लोग हंसमुख स्वभाव के होते हैं। एनर्जेटिक होते हैं। स्त्रियां मिलनसार स्वभाव की होती हैं। पुरुष जीवनभर संघर्ष करते हैं। पुरुषों को धन कमाने के बहुत अवसर मिलते हैं लेकिन इनकी अंतरआत्मा कुछ गलत नहीं करने देती।

अण्डाकार या ओवल नाभि वाले लोग ज्यादा सोचते हैं/सोचती हैं। ऐसे में वो अच्छे मौकों को छोड़े देते हैं। ऐसे लोगों को ज्यादा नहीं सोचना चाहिए।

ऐसे नाभि वाले लोग जागरुक होते हैं। थोड़ा शक करने वाले भी होते हैं। साथ ही मजबूत भी होते हैं। ये लोग थोड़ा अंतर्मुखी भी होते हैं।

ये लोग आशावादी होते हैं। हमेशा पॉजिटिव सोचते हैं। थोड़ा कम मजबूत होते हैं। दोस्तों और परिवार के साथ इनके बहुत अच्छे संबंध होते हैं। इनके पास पैसे की कमी नहीं होती।जिनकी नाभि ऊपर से नीचे आती हुई दो भागों में बंटती नजर आती है, वे लोग आर्थिक, पारिवारिक और स्वास्थ्य के मामले में बहुत अच्छे होते हैं।

ये भी पढ़े: पंजाब के मुख्य मंत्री द्वारा पासवान के साथ बैठक

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED