Logo
April 26 2024 08:38 PM

अब चोटी काटने वाला काट रहा है मर्दो की दाढ़ी

Posted at: Aug 20 , 2017 by Dilersamachar 9840

दिलेर समाचार, रामपुर। महिलाओं की चोटी काटने वाला भूत अब यूपी में पुरुषों की दाढ़ी पर भी दस्तक दे चुका है। जी हां अब महिलाएं ही नहीं पुरुष भी चोटी काटने वाले गिरोह के निशाने पर है। ताजा मामले अनुसार रामपुर में एक सिख युवक का दावा है कि किसी अनजान शक्ति ने उनकी दाढ़ी काट दी है।

जानकारी के मुताबिक मामला मिलक कोतवाली के अंतर्गत आने वाले चिचौली गांव की है। पीड़ित युवक जोगिंदर सिंह की मानें तो शनिवार को अचानक उन्हें महसूस हुआ कि कोई उनके पीछे से आया और फिर उनकी आंखें बंद हो गईं। कुछ ही देर बाद जब उन्होंने आंखें खोली तो कटी हुई दाढ़ी उनके हाथ में थी

जोगिंदर ने बताया कि उनकी दाढ़ी काफी बड़ी थी। उन्होंने फौरन पुलिस को इत्तला किया। हालांकि पुलिस इस घटना को संदिग्ध मान रही है। एसपी विपिन ताडा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि वह अफवाहों पर जरा भी ध्यान न दें। बहरहाल मामले की जांच जारी है।

 

 

ये भी पढ़े: आखिर कैसे ऑनलाइन ट्रॉलिंग के आदी हो गए वीर दास

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED