Logo
May 2 2024 08:19 AM

पीएम मोदी ने बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा..500 करोड़ की आर्थिक मदद का ऐलान

Posted at: Aug 26 , 2017 by Dilersamachar 9724

दिलेर समाचार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के लिए शनिवार को पूर्णिया पहुंच गए। प्रधानमंत्री मोदी विशेष विमान से पूर्णिया के चूनापुर हवाईअड्डे पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने उनका स्वागत किया। पूर्णिया के एक अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री चूनापुर हवाईअड्डे से बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के हवाई सर्वेक्षण करने के लिए निकल गए। उनके साथ मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री तथा कई अधिकारी साथ हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सीमांचल क्षेत्र के जिलों का सर्वेक्षण करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले दिल्ली से पूर्णिया पहुंचेंगे। उसके बाद वह बाढ़ प्रभावित जिले पूर्णियाअररियाकटिहार और किशनगंज का हवाई दौरा करेंगे। वह लोगों तक पहुंचाए जाने वाले बचाव कार्यों का भी पूरा जायजा लेंगे। हवाई दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमारउपमुख्यमंत्री सुशील मोदी तथा मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे।

बैठक में बाढ़ के हालातों पर पूर्ण रुप से चर्चा की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के लिए कड़ेइंतजाम किए गए है। उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने इससे पहले दिल्ली के भाजपा कार्यालय में आयोजित मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक में बाढ़ राहत में सहायता देने के लिए पीएम को धन्यवाद दिया। समीक्षा बैठक में राज्य सरकार बाढ़ से हुई क्षति का विस्तृत ब्योरा प्रधानमंत्री को सौंपेगा। बैठक के बाद प्रधानमंत्री वापस दिल्ली लौट जाएंगे।

गौरतलब है कि राज्य के 19 जिलों के 186 प्रखंडों की 1.61 करोड़ से ज्यादा की आबादी बाढ़ से प्रभावित है। बाढ़ की चपेट में आने से अब तक 418 लोगों की मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़े: खुशनसीब हैं आप जो सिंगल हैं

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED