Logo
April 26 2024 11:45 AM

अपने सौंदर्य को निखारें

Posted at: May 21 , 2019 by Dilersamachar 9787

नीतू गुप्ता

हर कोई सुंदर दिखना और रहना चाहता है। कुछ लोगों को सुंदरता प्रकृति का दिया अनमोल उपहार होता है परन्तु उस सुंदरता की सही देखभाल न की जाए तो प्रकृति भी कब तक मेहरबान रहेगी, इसलिए सुंदर दिखने और रहने के लिए हमें कुछ न कुछ करते रहना चाहिए।

वैसे आजकल बाजार में बहुत सी क्रीमें, फेस पैक, कई तरह के पाउडर इत्यादि उपलब्ध हैं। इनका प्रयोग कम से कम करें। यदि करना आवश्यक हो तो खरीदने से पहले यह ध्यान रखें कि अच्छी कम्पनियों के उत्पाद ही खरीदें। उनकी निर्माण तिथि का विशेष ध्यान रखें। रात्रि में कभी कोई कृत्रिम सौंदर्य प्रसाधन लगा कर मत सोयें। अपने चेहरे के साथ-साथ गर्दन, बाजू, हाथ और पैरों की सुंदरता को भी बनाए रखें। अपनी सुंदरता को निखारने के लिए निम्न उपाय अपनाएं:-

त सुबह उठते और रात को सोते समय ताजे पानी से अपना हाथ मुंह         धोएं।

त दिन भर आठ से 10 गिलास पानी अवश्य पिएं।

त एक कटोरी दूध लें। उसमें दो चम्मच मैदा मिला कर अपने चेहरे, गर्दन और बाजुओं पर लगाएं। सूखने पर ताजे पानी से साफ करने से आपका चेहरा चमक जाएगा।

त नींबू के छिलकों को प्रयोग के बाद फंेकें नहीं। इनसे अपनी गर्दन और कोहनियों को रगड़ कर साफ कर सकती हैं। आप दो तीन नींबू के रस को पानी में मिलाकर सप्ताह में दो बार स्नान करें। शरीर की त्वचा स्वस्थ बनी रहेगी।

त जवानी में निकलने वाले मुँहासों पर खीरे का रस लगाएं या कच्चा दूध। सूखने पर ताजे पानी से धो लें। ऐसे में साबुन का प्रयोग चेहरे पर कम करें। खीरे के रस का सेवन लगातार करने से त्चचा में निखार आता है।

त नारियल पानी पिएं और कच्चा नारियल भी खाएं।

त आंखों के नीचे काले निशान होने पर एक चम्मच टमाटर के रस में दो बूंद नींबू का रस मिलाएं। आंखों के नीचे पन्द्र्र्र्रह बीस मिनट तक लगा रहने देने के बाद धों लें। सप्ताह में तीन से चार बार करने पर काले निशानों को कम किया जा सकता है।

त चेहरे की त्वचा को निरोग रखने हेतु सफेद मक्खन में चुटकी भर हल्दी मिलायें और चेहरे पर लगाएं। चेहरे की त्वचा की रौनक ही बदल जायेगी।

त कच्चे दूध को प्रतिदिन चेहरे, गर्दन और बाजुओं पर लगाने से इन हिस्सों पर मैल जम नहीं पाती।

त एक नींबू के रस में ब्रेड का टुकड़ा डुबोएं। अच्छी तरह मसल कर चेहरे और उसके पास लगाएं। 15 - 20 मिनट के बाद चेहरा धोएं। इससे त्वचा में चमक आती है।

त शरीर और चेहरे पर जैतून के तेल का नियमित प्रयोग करें। इससे मुंहासों के दाग, फुन्सियों के दाग निशान दूर हो जाते हैं।

त चेहरे पर मसला हुआ टमाटर और पपीता लगाएं। कुछ क्षणों बाद पानी से मुँह धो लें। त्वचा गुलाब की तरह चमक उठेगी।

त क्रोध और तनाव से स्वयं को बचा कर रखें।

त प्रतिदिन पौष्टिक आहार लेने से त्वचा निरोग, चमकदार और ताजा लगती है।

त अपने खाने में जूस और सूप को स्थान दें। सर्दियों में सूखे मेवों का सेवन करें।

त नींद पूरी लें। देर रात तक न जागें।

त शौच ठीक आ रहा है, इसका पूरा ध्यान रखें। पेट ठीक साफ न होने पर सुन्दर चेहरे पर कील, मुंहासे अपना कब्जा कर लेंगे। इस बात के लिए सावधान रहंे।

त सूर्य की गर्मी से झुलसी त्वचा के लिए खीरे, गाजर के जूस को गुलाब जल में मिला कर लगाएं। त्वचा फिर से निखर जाएगी।

त खुश्क त्वचा के लिए ताजी मलाई 2 चम्मच लें। उसमें 1 चम्मच शहद मिलायें। इस पेस्ट को रूखी त्वचा पर लगाने से त्वचा का रूखापन खत्म कम हो जायेगा।

त त्वचा को झुर्रियों से बचाने के लिए कच्चे अंडे का सफेद भाग चेहरे पर लगाएं। सूखने पर चेहरा धो लें। इससे चेहरे पर कसाव आएगा।

त अपने सौंदर्य को बरकरार रखने के लिए सबसे आवश्यक है कि तेज़ धूप, अधिक ठंड और प्रदूषण से अपने आप को बचा कर रखें। 

ये भी पढ़े: बोफोर्स घोटाला - कांग्रेस की दुखती रग

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED