Logo
April 30 2024 12:13 AM

ऋषि कपूर ने खुद को भगवान कहने वाले बाबाओं व साध्वियों पर साधा निशाना

Posted at: Aug 27 , 2017 by Dilersamachar 9655

दिलेर समाचार, डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की अदालत से दुष्कर्म के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने राम रहीम, आशाराम बापू, नित्यानंद, सुखविंदर कौर उर्फ राधे मां जैसे खुद को भगवान कहने वाले बाबाओं व साध्वियों पर निशाना साधा है। उन्होंने केंद्र सरकार से ऐसे सभी लोगों के खिलाफ कड़े कदम उठाने की अपील की। ऋषि ने शुक्रवार को अदालत का फैसला आने के बाद ट्विटर पर लिखा, “सभी डेरा संपत्तियों को कुर्क कर लें और उन्हें हिंसा में हुई राष्ट्रीय क्षति की भरपाई के लिए बेच दें। गुरमीत के अनुनायियों को शर्म आनी चाहिए। तुम सभी के लिए कोई सम्मान नहीं है।”उन्होंने लिखा, “धोखेबाज। धूर्त लोगों में अंधा विश्वास। सरकार को इन ढोंगियों को सजा देनी चाहिए। सुखविंदर कौर (राधे मां), गुरमीत, आसाराम, नित्यानंद। सभी अपराधी हैं।”

ये भी पढ़े: पायल पहने और रहें सेहत मंद

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED