Logo
April 27 2024 07:08 AM

इसलिये घर पर न रखें शनिदेव की प्रतिमा, पूजा करते वक्त भी बरतें सावधानी

Posted at: Jul 4 , 2020 by Dilersamachar 9605

दिलेर समाचार, हिंदू संस्कृति के अनुसार लगभग हर घर में मंदिर होता है या फिर भगवान की मूर्ति या फिर तस्वीर लगी रहती है। भगवान की पूजा करने से मन में शांति और घर में सकारात्मकता बनी रहती है। सनातन परंपरा के अनुसार घर के मंदिर में सभी देवी-देवताओं की प्रतिमा की पूजा की जाती है। लेकिन कभी भी शनि देव की पूजा घर में नहीं होती ना ही उनकी प्रतिमा घर में स्थापित की जाती है।  

इसलिए घर में न रखें शनिदेव की प्रतिमा.....

शास्त्रों के अनुसार शनिदेव की मूर्ति घर में रखने की मनाही होती है। शनिदेव की पूजा घर के बाहर मंदिर में ही करने का विधान माना जाता है। क्योंकि शनिदेव को श्राप मिला हुआ, जिसके अनुसार वे जिस पर भी अपनी दृष्टि डालेंगे उसका अनिष्ट हो जायेगा। इसलिये शनिदेव की पूजा घर में नहीं होती है और शनि की दृष्टि से बचने के लिये घर पर उसकी मूर्ति नहीं रखना चाहिये।

पूजा करते वक्त बरतें सावधानियां-

सामान्यतः हम जब भी कभी देवी-देवताओं के दर्शन करते हैं तो उनके चेहरे की तरफ उनकी आंखों में देखकर करते हैं। लेकिन शनिदेव के दर्शन करते समय एक बात का ध्यान रखें की कभी उनकी आंखों में देखकर दर्शन ना करें। इसके साथ ही अगर घर में शनिदेव की पूजा करें तो उनका मन में स्मरण कर पूजा कर सकते हैं। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

 कभी भी न रखें इन देवताओं की मूर्तियों को घर में स्थापित

शनि देव के अलावा घर में राहु-केतु, भैरव और नटराज की मूर्तियों को भी नहीं रखा जाता है। इनकी भी आराधना घर के बाहर की जाती है। हालांकि आप घर पर रहते हुए अपने मन में इनका ध्यान कर सकते हैं।

ये भी पढ़े: सिर्फ इन बातों का ध्यान रखनें से मां लक्ष्मी की होगी आप पर कृपा, होगा पैसा ही पैसा

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED