Logo
April 26 2024 05:49 AM

रोजाना कच्चा केला खाने से दूर भागती हैं ये बीमारियां

Posted at: Sep 12 , 2017 by Dilersamachar 9982
दिलेर समाचार,पके हुए केले को तो लोग खूब चाव से खाते हैं यहां तक कि बनाना शेक भी पीते हैं लेकिन कच्चे केले का इस्तेमाल सिर्फ सब्जी बनाने में ही किया जाता है। लेकिन आज हम आपको कच्चे केले के ऐसे 5 फायदे बताएंगे जिसे जानने के बाद आप पके केले के साथ-साथ कच्चा केला भी खाने लगेंगे
कच्चे केले में फाइबर और हेल्दी स्टार्च मौजूद होता है। जो आंतों में किसी भी तरह के हानिकारक तत्वों को जमने नहीं देता। इसलिए रोजाना कच्चा केला खाने से कब्ज में आराम मिलता है।
कच्चा केला वजन घटाने में मददगार साबित होता है। इसमें फाइबर्स होते हैं जो एक्स्ट्रा फैट सेल्स को खत्म करने का काम करते हैं।
भूख को शांत करने का काम भी कच्चा केला करता है। इसमें मौजूद फाइबर्स और दूसरे पोषक तत्व भूख को कंट्रोल करने का काम करते हैं। 
अगर किसी को डायबटीज की शुरुआत हुई है तो वो कच्चे केले का सेवन कर सकता है। ये शुगर लेवल को कम करने में मददगार होगा।
कच्चा केला डाइजेस्टिव सिस्टम को भी दुरुस्त रखने का काम करता है। केले को रोजाना खाने से पाचन क्रिया अच्छी रहती है। 

ये भी पढ़े: हिचकी से हैं परेशान तो यहां मिलेगा देसी समाधान

 

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED