Logo
May 19 2024 06:17 PM

रातों रात अरबपति बन गया ये व्यक्ति, जानें पूरी कहानी

Posted at: Nov 18 , 2017 by Dilersamachar 9778

दिलेर समाचार, बैंक की मेहरबानी से शेखपुरा(बिहार) का एक अदना सा सरकारी मुलाजिम विशुनदेव यादव अचानक अरबपति बन गया। विशुनदेव यादव घाटकोसुम्भा अंचल में राजस्व कर्मचारी हैं। शुक्रवार को जब उन्होंने एटीएम से मिनी स्टेटमेंट निकाला तो उनके होश उड़ गए।

उनके बैंक अकाउंट में 99 करोड़ 95 लाख रुपये जमा हो गए थे। राजस्व कर्मचारी का बैंक अकाउंट सिकंदरा एसबीआई शाखा में है। एसबीआई के अधिकारियों ने पहले तो इस बात को सिरे से नकार दिया, लेकिन बाद में तकनीकी गड़बड़ी बताते हुए इसे स्वीकार किया।

इसके पहले उक्त राजस्व कर्मचारी ने स्थानीय पत्रकारों को अपने अकाउंट का मिनी स्टेटमेंट भी दिखाया। जिसमें उसके खाते में 99 करोड़ 95 लाख 67 हजार रुपये का बैलेंस दिखा रहा है।

विशुनदेव यादव ने बताया कि पहले तो उसके इसी अकाउंट से तीन बार में 50 हजार रुपये कि फर्जी निकासी हो चुकी है। इसकी शिकायत बैंक मैनेजर से की गई थी। अब इतनी बड़ी राशि खाते में क्रेडिट हो गई।

ये भी पढ़े: सोनाक्षी सिन्हा और सिद्धार्थ मल्होत्रा की “इत्तेफ़ाक़” फिल्म ने एक ही दिन में दुनियाभर में रिलीज़ होकर सेट किया नया ट्रेंड

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED