Logo
April 26 2024 07:24 PM

महिलाओं के नाम से खतरनाक तबाही और कोहराम मचाते हैं ये तूफान

Posted at: Sep 7 , 2017 by Dilersamachar 9785

दिलेर समाचार,महिलाओं को भले ही अबला समझा जाता हो लेकिन इनके नाम तक पुरुषों के नाम की तुलना में कहीं ज्यादा डराकर रख सकते हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि वैज्ञानिक कह रहे हैं जिन्होंने महिलाओं के नाम पर आधारित तूफानों पर शोध कर यह नतीजा निकाला है।

कैसे किया आकलन
लीनियस एंड एरीजोना स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ यूएस के शोधार्थियों ने इन तथ्यों को खोजा है। उन्होंने पिछले छह दशकों में आए तूफानों, उनके नामों और उनके द्वारा मचाई गई तबाही को आधार बना यह रोचक जानकारी जुटाई है। यहां गौर करने वाली बात यह थी कि वैज्ञानिकों ने इन तूफानों के नाम के आधार पर इनकी तबाही का आकलन किया। जिसमें पता चला कि पुरुषों के नाम वाले तूफानों की तुलना में महिलाओं के नाम वाले तूफानों की तबाही कहीं ज्यादा थी।

नाम बदले तो तूफान हुए ज्यादा घातक
वैज्ञानिकों ने पाया जहां तूफान को स्त्री नाम दिया गया वहां-वहां तबाही ज्यादा हुई। जबकि मर्दाना नामों वाले तूफानों के साथ ऐसा नहीं था। हालांकि नुकसान उन्होंने भी पहुंचाया लेकिन स्त्री नामों वाले तूफान से कहीं कम। शोध से यह भी पता चलता है कि चार्ली से एलोइज तक तूफानों के नाम बदल कर देखे गए जिसमें पाया गया कि गंभीर तूफान के नाम को बदलने से मृत्यु दर बढ़ सकती है। इसमें भी महिलाओं के नाम पर रखे गए तूफानों ने मृत्यु दर को अधिक बढ़ाया।

गंभीरता से नहीं लेते लोग

दूसरी खास बात यह भी देखी गई कि जब भी महिला के नाम वाले तूफान की चेतावनी जारी की गई लोगों ने इसे खास तवज्जो नहीं दी। जबकि पुरुषों के नाम वाले तूफान की चेतावनी को गंभीरता से लिया गया। बस यहीं लोगों से चूक हो गई महिलाओं के नाम वाले तूफान को गंभीरता से नहीं लेना काफी भारी भी पड़ गया। वैज्ञानिकों ने चेताया है कि अब भी इस शोध को गंभीरता से लें और महिलाओं के नाम वाले तूफान को पुरुषों के नाम वाले तूफान से भी ज्यादा घातक समझ सतर्क हो जाएं।
अगली स्लाइड में पढें पहले भी नहीं दिया ध्यान
पहले भी नहीं दिया ध्यान

शोधार्थियों ने बताया कि साल 2014 में भी इस शोध के बारे में जानकारी दी गई थी लेकिन इसको कोई खास तवज्जो नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि अगर तीन साल पहले ही इस बात को समझ लिया जाता तो शायद नुकसान कम हो सकता था। लेकिन अब भी अगर इस शोध पर गौर किया जाए तो भविष्य में होने वाली तबाही को अभी भी कम किए जाने के चांस हैं।
 क्यों रखे जाते हैं तूफानों के नाम

तूफानों का नामकरण करने का एक कारण यह भी है कि लोगों को इनके बारे में याद रहे क्योंकि तूफान कई तरह के होते हैं और इनका असर और तबाही भी अलग-अलग तरह की होती है। कोई तूफान इतना गंभीर होता है कि उस देश के इतिहास में इसकी मचाई तबाही दर्ज हो जाती है। ऐसे में बार-बार आए तूफानों का भी वर्गीकरण कर उनको नाम प्रदान किए जाते हैं।

 

ये भी पढ़े: इस तालाब की वजह 20 सालों तक जीवित रही ये महिला

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED