Logo
April 26 2024 07:56 AM

क्या केसर खाने से गोरा पैदा होता है बच्चा, यहां जानें पूरा सच्च

Posted at: Jul 17 , 2020 by Dilersamachar 9927

आपने अक्सर लोगों को यह कहते सुना होगा कि गर्भावस्था में केसर वाला दूध पीना बहुत फायदेमंद होता है। आम धारणा है कि केसर वाला दूध पीने से बच्चा साफ रंग का होता है। लेकिन सच क्या है? यह बात पूरी तरह सही है कि गर्भवती महिला को केसर का सेवन करना चाहिए। लेकिन इसे संतुलित मात्रा में लेना ही बेहतर रहता है। गर्भावस्था में केसर वाला दूध पीने से क्या बच्चा साफ रंग का होता है?

कई अध्ययन और शोध यह बताते हैं कि केसर का सेवन ब्लड प्रेशर और गर्भावस्था में होने वाली घबराहट को कम करने का काम करता है। लेकिन यह बात भी ध्यान देने वाली है कि इसकी अधिक मात्रा में इसे लेना खतरनाक साबित हो सकता है। आमतौर पर हम यही सोचते हैं कि केसर में कई तरह के चिकित्सीय गुण होते हैं। यह गर्भवती महिला और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे दोनों ही के लिए फायदेमंद होता है। पर यह सच है कि इसे संतुलित मात्रा में लेने से मां और बच्चे, दोनों का ही स्वास्थ्य बेहतर होता है।

गर्भावस्था के दौरान एक गिलास दूध में केसर के दो धागे डालना ठीक होगा।  इससे बच्चे का रंग साफ होता है, तो इस बात का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। बच्चे का रंग मां-बाप के जीन्स के आधार पर ही तय होता है। इसका खाने-पीने से कोई संबंध नहीं होता है।

ये भी पढ़े: निजामुद्दीन मरकज मामला : थाईलैंड के 7 जमाती फेस करेंगे ट्रायल

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED