Logo
April 28 2024 09:03 PM

अगर आपके घर में घुसे ये जीव तो हो सकती है किसी की मौत

Posted at: Sep 19 , 2017 by Dilersamachar 9859

दिलेर समाचार,चमगादड़ को कहीं-कहीं अशुभ माना गया है। यहां तक कि मृत जीवों को खाने और उनका खून चूसने वाला यह प्राणी घर में प्रवेश कर आए तो माना जाता है कि कुछ बुरा होने वाला है। मान्यता है कि चमगादड़ घर में घुस आए तो मौत लेकर आती है।

अब इसका वैज्ञानिक कारण भी सामने आया है। चमगादड़ के पंखों में बेहद घातक बैक्टीरिया होते हैं। इनके इन्फेक्शन से इन्सान की मौत हो सकती है। इसीलिए कहा जाता है कि यदि किसी व्यक्ति पर चमगादड़ हमला कर दे तो समझों उसकी मौत हो गई। यह किसी प्रकार का अंधविश्वास नहीं, बल्कि इसके पीछे बैक्टीरिया के हमले से होने वाली मौत है।

दुनिया में चमगादड़ के हमले से मौत के कई मामले सामने आ चुके हैं। कई बार लोगों से अपील की गई है कि वे घर में चमगादड़ घूसने को किसी प्रकार के अंधविश्वास से न जोड़ें और सबसे पहले डॉक्टरी मदद लें।

चमगादड़ को लेकर अलग-अलग धारणाएं

1. भारत में कहीं-कहीं चमगादड़ को शुभ माना गया है। बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में चमगादड़ को लक्ष्मी का वाहन बताया गया है।

3. चीन में भी चमगादड़ को बुरा नहीं माना जाता। वहां घरों में पांच चमगादड़ों वाले प्रतीक चिह्न रखने की परंपरा है।

2. ब्रिटेन में यदि किसी घर में चमगादड़ प्रवेश कर जाए तो प्रशासन की अनुमति के बगैर उसे बाहर नहीं निकाला जा सकता। वहां चमगादड़ पकड़ने के लायसेंस जारी होते हैं। जिस व्यक्ति के पास लायसेंस होता है, वहीं चमगादड़ को हाथ लगा सकता है।

ये भी पढ़े: घर मे वास्तुदोष के स्थान पर बनाएं स्वास्तिक होगा ऐसा परिवर्तन जिसे आप सोच भी नहीं सकते

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED