Logo
April 26 2024 06:10 PM

कोर्ट कचहरी के चक्कर से छुटकारा पाना हो तो करें ये उपाय

Posted at: Dec 1 , 2017 by Dilersamachar 11065

दिलेर समाचार, दैनिक राशिफल को जानिए। आपको हर तरह की समस्याओं का समाधान यहां पर मिलेगा। आपकी राशि आपके जीवन में बहुत प्रभाव डालती है। जब आप कोई काम करने जाते है आपकी राषि से ही इसके सही या गलत परिणाम आते है।

ज्योतिषानुसार भविष्य जानने का सबसे सटीक तरीका राशिफल होता है। माना जाता है कि राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं।

तो चलिए जानते हैं आपका राशिफल आप के प्यार, व्यापार, कारोबार और स्वास्थ्य आदि के बारे में क्या कहता है,जानते हैं ज्योतिषाचार्य प्रमोद मिश्रा जी से...

मेष राशि

आज आपका मन पूजा पाठ में बिल्कुल नहीं लगेगा। अगर आप आज कोर्ट कचहरी जा रहे है तो आपको वहां से सफलता प्राप्त होगी। आज आपका धन संबंधी भी दिन अच्छा है।

वृष राशि

आज आपको वाहन, मशीनरी व अग्नि से बचकर रहना है। कोई विवाद अगर होता है तो आप उसको बिल्कुल बढ़ावा ना दें। जब आप यात्रा करें तो थोड़ी सी सावधानी जरूर बरतें।

मिथुन राशि

प्रेम प्रसंग में आपको सफलता मिलगी। आपके प्रतिद्वंदी बिल्कुल शांत रहेगें। राजकीय बाधा भी दूर होने वाली है। आजा आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने वाला है।

कर्क राशि

आज आपके घर के बाहर कुछ अशांति का माहौल रहेगा। आपको आज भूमि और भवन की जानकारी भी रखनी है। इसमें कुछ घटना घट सकती है। आपकी उन्नति होगी और आय के नए श्रोत भी बनेगें।

सिंह राशि

आज आपके साथ तनाव, चिंता और भय तीनों आपके साथ रहेगें। क्रोध से आपके काम बिगड़ सकते है और आपको कोई दुखद समाचार मिलेगा। आज आपका दिन सही नहीं है। सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से अरक दें।

कन्या राशि

भागदौड़ बना रहेगी, आपको उत्तेजना पर नियंत्रण रखना है। क्रोध की अधिकता रहेगी। आपको धन का आकस्मिक लाभ भी होने वाला है।

तुला राशि

आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलता रहेगा। कम प्रयोग से आपको ज्यादा लाभ प्राप्त होने वाला है। आपको उत्तम सीढ़ी प्राप्त होने वाली है। कार्य सिद्धि रहेगी और मान सम्मान की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि

आज आपको शुभ समाचार मिलेगे और यात्रा के योग है। आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आपका पुराना रोग आज उभरकर सामने आ सकता है जिससे आप परेशान हो सकते है।

धनु राशि

आज आपको रोजगार प्राप्ति के अवसर प्राप्त होगे। आपको ध्यान रखना है लाभ मिल सकता है। जोखिम लेने की आवश्यकता नहीं है। कार्यक्षेत्र की सभी समस्याएं दूर होगी।

मकर राशि

आपका पुराना चला आ रहा विवाद आज खत्म हो जाएगा और आपके घर में अशांति रहेगी। फालतू का खर्च होने के भी चांस है। किसी से विवाद ना करे क्योंकि जमीन जायदाद में विवाद की शंका दिखाई दे रही है।

कुंभ राशि

आपकी जो बकाया वसूली है वो आपको मिल सकती है और आपका पुराना फंसा हुआ धन भी आपको मिल सकता है। व्यवसायिक यात्रा लाभदायक है। आपकी विदेश यात्रा भी हो सकती है। आपके दुष्टजन आपको हानि पहुंचाने का प्रयास करेगें। आपको इनसे बचके रहना है।

मीन राशि

आज आपको नई योजना मिलेगी। ये योजना आपके लिए बहुत अच्छी है। कार्य प्रणाली में आपके सुधार होगा। आपके रुके हुए कार्य पूरे होगे और धनार्जन भी हो सकता है। जीवनसाथी का स्वास्थ खराब हो सकता है।

ये भी पढ़े: धोखेबाज होती हैं ये 6 राशियाँ, इनसे न करें प्यार करने की भूल

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED