Logo
May 7 2024 05:10 AM

बदले की आग में महिला ने पहले की प्रेमी की हत्या, और फिर पकाकर दे दी दावत

Posted at: Nov 21 , 2018 by Dilersamachar 9809

दिलेर समाचार, दुबई। दुबई में एक महिला ने अपने प्रेमी से ऐसा बदला लिया कि सुनने वालों की रुह कांप उठी। प्यार में असफल होने पर पहले महिला ने अपने प्रेमी को मौत के घाट उतारा और उसके बाद उसको पकाकर नौकरों के खाने में परोस दिया। पुलिस ने मोरक्को से ताल्लुक रखने वाली इस महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला और मृतक के सात साल से रिश्ते थे। कुछ महीने पहले उसके हमवतन प्रेमी ने किसी अन्य लड़की से शादी करने की बात की थी। इससे नाराज महिला ने इस वारदात को अंजाम दिया।

अल-अईन शहर के अभियोजकों के अनुसार, महिला ने अपने प्रेमी को कई टुकड़ों में काटकर उसका शव पकाया। बाद में उसने अपने पाकिस्तानी नौकरों को चावल के साथ खाने के लिए परोस दिया। तीन महीने पुरानी यह घटना तब उजागर हुई जब कई दिनों तक मृतक के दिखाई नहीं देने पर उसका भाई उसे ढूंढने निकला।खोजबीन के दौरान पीड़ित के भाई को आरोपित महिला के घर में मौजूद ब्लैंडर में एक दांत मिला। इसके बाद उसने महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

ये भी पढ़े: EPFO payroll data: अब सबके पास है नौकरी पाने का सुनहरा मौका

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED