Logo
May 2 2024 06:32 AM

नकारात्मक ऊर्जा से बचने के लिए घर में रखें ये चीज

Posted at: Sep 3 , 2017 by Dilersamachar 9606

दिलेर समाचार, तांबा नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि करता है जिससे आपके घर में अगर वास्तुदोष हो तो वो दूर हो जाता है और जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है। वहीं तांबे से वास्तुदोष को कैसे दूर किया जा सकता है इसके बारे में हम आपको यहां बता रहे हैं... यदि आपका मुख्य द्वार गलत दिशा में बना हुआ है तो दरवाजे पर तांबे के सिक्के लटका दें। ये नकारात्मक ऊर्जा को रोकते हैं इसके अलावा इससे वास्तुदोष भी समाप्त हो जाता है।वास्तु के अनुसार यदि आपके घर में वास्तुदोष है और नकारात्मक ऊर्जा आपको नुकसान पहुंचा रही है तो चौकोर तांबे का टुकड़ा घर में रखें। इससे वास्तुदोष दूर होता है।यदि आपके घर की दक्षिण दिशा में वास्तुदोष है तो दक्षिण में तांबे का ठोस पिरामिड रखने से लाभ मिलता है।वहीं अगर आप अपने घर में तांबे का कोई पिरामिड रखना चाहते हैं तो इसे पश्चिम दिशा में रखें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा हमेशा बनी रहेगी।

ये भी पढ़े: अपनी मौत की खबर वायरल होने पर दिव्यांका ने दी सफाई

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED