Logo
April 26 2024 02:54 PM

सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप किर्गिस्तान 27 फरवरी से 4 मार्च 2018

Posted at: Feb 27 , 2018 by Dilersamachar 10241

(अर्जुन अवार्डी कोच कृपाशंकर की कलम से )

दिलेर समाचार, बिश्केक, किर्गिस्तान:आज सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप से बेहद खुश करने वाली खबर आई है प्रतियोगिता के पहले दिन ही भारत के राजेन्द्र कुमार ने 55 किलो ग्रोको रोमन की कुश्ती में कास्य पदक जित लिया है | भारत के राजेन्द्र कुमार ने अपना पहला मुकाबला ईरान के रजा केर्योल्लाह को 55 किलो ग्रीको रोमन कुश्ती में जीता | यह मुकाबला उन्होंने 7-3 से जीता | दुसरा मुकाबला जापन के तानोकुरा से 5-2 से पराजित हो गए | उन्हें  रिपिचेज में तजाकिस्तान के सुफ़िव के. को 10-0 से मसलते हुए रिपिचेज के अगले दौर में प्रवेश किया जाहा कास्य पदक के लिए उन्होंने उजबेकिस्थान के जवोकिहर मीराखहमेडओव को 3-3 के स्कोर पर रोकते हुए अंतिम अंक लेने का फायदा लेते हुए हरा दिया व स्पर्धा का पहला पदक भारत की झोली में डाला | 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में, राजेन्द्र कुमार ने 55 किलो ग्रेको-रोमन कुश्ती के फाइनल में पाकिस्तान के अजहर हुसैन को 11-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता था, कुमार ने गुरुकुल, कुरुक्षेत्र में 1995 के दौरान स्कूली स्तर पर कुश्ती खेलना शुरू किया था, 55 किलो ग्रिकोरोमन में स्वर्ण जापान, रजत किर्गिस्तान, कास्य भारत और कजाकिस्थान

ये भी पढ़े: LIVE: अपनी नगीना श्रीदेवी को आखिरी बार देखने आए फैंस

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED