Logo
April 27 2024 05:57 AM

भूतनी बनीं सनी लिओनी भी दिखेंगी 'रागिनी एमएमएस रिटर्न्स' में

Posted at: Sep 13 , 2017 by Dilersamachar 10332

दिलेर समाचार, बॉलीवुड की हिट हॉरर फिल्म 'रागिनी एमएमएस' के दोनों भागों को बॉक्स ऑफिस पर बेहतर रिस्पांस मिला था। अब एक वेब सीरीज इसी नाम से तैयार की जा रही है। बुधवार को इसका एक डरावना टीजर जारी हुआ है।

प्रमुखता से दिखाई गई है। बैकग्राउंड म्यूजिक बढ़िया है और इसमें तमाम पुरानी 'रागिनियों' को भी दिखाया गया है। यह भी दावा किया जा रहा है कि गुरुवार को इसका ट्रेलर आ जाएगा।

बालाजी टेलीफिल्म्स इस फ्रेंचाइज को आगे बढ़ाने के मूड में है और इसी सिलसिले में दो दिन पहले तड़कता-भड़कता पोस्टर जारी किया गया है। इस बार ये फिल्म नहीं होगी बल्कि एक वेब सीरीज होगी।

खबर है कि रिया सेन को इस बार लीड रोल दिया जा रहा है। ये 'सिमरन' नाम के किरदार की कहानी होगी, ये लीड रोल रिया सेन करेंगी। रागिनी इस बार होंगी करिश्मा शर्मा। सिद्धार्थ गुप्ता मेल लीड होंगे।

रिया सेन ने कहा है 'मैं तीन साल से किसी वेब सीरीज में शामिल होने की योजना बना रही थी। इसके अलावा मेरी इच्छा एकता कपूर के साथ जुड़ने की भी थी। एक साथ दोनों इच्छा अब पूरी हो रही हैं।'

इससे पहले आई 'रागिनी एमएमएस 2' में सनी लिओनी ने धूम मचा दी थी। इसमें एक्टर साहिल प्रेम ने डेब्यू किया था। इसका हिट गाना 'बेबी डॉल' तो आज तक सुना जाता है।

ये भी पढ़े: ऐसा मंदिर जहां पूजे जाते हैं रामायण के सभी पात्र

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED