Logo
April 26 2024 11:53 AM

आपके सच्चे प्यार को परखती है ये ब्रा

Posted at: Nov 28 , 2017 by Dilersamachar 9679
दिलेर समाचार, नई दिल्ली। जापान की एक अधोवस्त्र बनाने वाली कंपनी ने एक ऐसा आविष्कार किया हैं जिसे सुनकर कोई भी दंग रह जाए। इस कंपनी ने एक ऐसी ब्रा बनाई है जो सच्चे प्यार को परखती है। यह ब्रा सिर्फ उसी व्यक्ति के हाथो से खुलती है जो सच्चा प्यार करता हैं।

ये भी पढ़े: बिना किताब खोले ऐसे आप भी पढ़ सकते हैं पूरी किताब

True Love Tester Bra नाम की इस ब्रा में सेंसर फिट किए गए है जो ब्लूटूथ के माध्यम से स्मार्टफोन को कनेक्ट करता हैं। यह सेंसर महिला की हार्ट रेट का पता लगाता हैं और मोबाइल एप को संदेश भेजता है। अगर महिला किसी व्यक्ति से मिलकर खुश या एक्साईट होती है तो यह ब्रा ऑटोमेटिक खुल जाती है।

कंपनी के अनुसार जब भी महिला प्यार में एक्साईटेड होती है तब उसकी उत्तेजना दूसरी उत्तेजनाओं से अलग होती हैं। कंपनी ने बकायदा एक वीडियो के जरिये इस बात का ट्रायल दिया है कि यह ब्रा आखिर किस तरह से काम करती है। जब महिला अपने सच्चे प्यार से मिलती है तो उसकी हार्ट बीट्स अलग होती हैं। यह ब्रा उन्हीं हार्ट बीट्स को पहचानती है।

ये भी पढ़े: New Year 2018 Predictions: नए साल में कैसी रहेगी लव-लाइफ, जानिए यहां...

हार्ट की डिवाइस का संबंध सीधे मोबाइल से होगा जहाँ पर बीट्स को देखा जा सकता है। अन्य किसी भी तरह की दिल में होने वाली हलचल पर यह नहीं खुलेगी। इसलिए कंपनी का दावा है कि यह ब्रा शॉपिंग करते समय या मनपसन्दीदा खाने के दौरान एक्साईट होने पर नहीं खुलेगी। साथ ही कोई भी व्यक्ति इसे जबरन नहीं उतार सकता।

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED