Logo
April 26 2024 02:19 PM

चीन को परमाणु प्रौद्योगिकी का निर्यात रोकने के लिए अमेरिका ने उठाए कदम

Posted at: Oct 12 , 2018 by Dilersamachar 9646

दिलेर समाचार, बीजिंग के खिलाफ दबाव की नीति में एक कदम और आगे बढ़ते हुए ट्रंप प्रशासन ने चीन को परमाणु प्रौद्योगिकी का निर्यात रोकने के लिए कदमों की घोषणा की और आरोप लगाया कि वामपंथी देश गलत तरीके से संवेदनशील अमेरिकी प्रौद्योगिकी को हासिल करने की कोशिश कर रहा है।

निर्यात रोकने के संबंध में बृहस्पतिवार को ऊर्जा मंत्रालय द्वारा घोषणा के बाद ऊर्जा मंत्री रिक पेरी ने कहा, ‘‘अमेरिका-चीन असैन्य परमाणु सहयोग के तहत तय प्रक्रिया से इतर परमाणु प्रौद्योगिकी प्राप्त करने के चीन के प्रयासों के कारण उत्पन्न राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं को अमेरिका नजरअंदाज नहीं कर सकता है।’’।

अमेरिकी कंपनियों से परमाणु सामग्री, उपकरण और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी प्राप्त करने के चीन के प्रयासों से उत्पन्न चिंताओं के कारण अमेरिकी सरकार ने अपनी नीतियों की समीक्षा की और राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में ये कदम उठाए।

नयी नीति के तहत चाइना जनरल न्यूक्लियर पावर ग्रुप से जुड़े किसी को भी नया लाइसेंस नहीं दिया जाएगा और ना ही उन्हें मिले पुराने लाइसेंस की अवधि बढ़ाई जाएगी।गौरतलब है कि चाइना जनरल न्यूक्लियर पावर ग्रुप पर अमेरिकी परमाणु प्रौद्योगिकी चुराने का आरोप है।

कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘परमाणु क्षेत्र में लाभ के लिए चीन दशकों से केन्द्र सरकार द्वारा तय एक ठोस नीति पर काम कर रहा है।’’।

ये भी पढ़े: इनलो की कहानी सांसद दुष्‍यंत चौटाला का इनेलो से निलंबित

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED